फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

पति की दूसरी शादी रुकवाने पहुंची महिला, किया हंगामा

Wed, 02 Mar 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 02 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
रानीगंज थाना क्षेत्र के सवैया गांव में बुधवार शाम हंगामा हो गया। पति के दूसरे विवाह के लिए बारात जाने की खबर लगते ही पत्नी अपनी चार बहनों के साथ मौके पर पहुंच गई और बखेड़ा कर दिया। आरोप है कि उनकी बात सुनने के बजाय परिजन मारपीट पर उतारू हो गए। मदद मांगने के लिए वे थाने से लेकर एसडीएम के पास चक्कर काटती रहीं, लेकिन कोई भी आगे नहीं आया। शाम होने पर वे बारात के पीछे इलाहाबाद के लिए गई।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र सवैया निवासी एक युवक का परिवार लखनऊ में रहता है। बुधवार को युवक की बारात इलाहाबाद के बहरिया थाना क्षेत्र जा रही थी। घर में रिश्तेदारों के जमघट के बीच फिल्मी गीत बज रहे थे। अचानक पांच युवतियां पहुंचकर शादी रोकने के लिए हंगामा करने लगीं। पहले तो लोगों को माजरा समझ में नहीं आया। आसपास के लोगों के पूछने पर सुषमा देवी पुत्री रामयश द्विवेदी निवासी दुबेपुर थाना अंतू ने बताया कि उसका भी परिवार लखनऊ में रहता है।  दावा किया कि दो वर्ष पूर्व युवक ने उसके साथ प्रेम विवाह किया था। बाद में दोनों के बीच विवाद हो गया, लेकिन बाद में सुलह भी हो गया। उसे मंगलवार को जानकारी हुई कि युवक की शादी हो रही है। इसके चलते वह पति की शादी रुकवाने के लिए आई है।
विज्ञापन


आरोप है कि यह सुनने के बाद परिवार के लोग उनके साथ मारपीट पर उतारू हो गए। इससे परेशान होकर सुषमा अपनी बहनों के साथ थाने पर आईं और पुलिस से मदद मांगी। एसओ लल्लन यादव ने उन लोगों को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) से आदेश लाने के लिए भेजा। युवतियों को एसडीएम भी नहीं मिले। वे फिर थाने पहुंचीं और शादी रुकवाने के लिए मिन्नतें करने लगीं, लेकिन पुलिसकर्मी टस से मस नहीं हुए। पता चला कि युवक की बारात घर से निकल गई है। इस पर सुषमा भी बहनों के साथ शादी रुकवाने के लिए इलाहाबाद रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed