फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

हंगामे के बाद आपरेशन को सर्जन राजी

Wed, 02 Mar 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 02 Mar 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
एचआईवी पीड़ितों के आपरेशन को लेकर तीन दिन से चल रहा सर्जन का ड्रामा मंगलवार को खत्म हो गया। जिला अस्पताल में पीड़ितों के शोर-शराबे और हंगामे के बाद सर्जन एचआईवी पीड़ितों का आपरेशन करने के लिए राजी हो गए। सीएमओ और सीएमएस ने अस्पताल परिसर में अनशन पर बैठे पीएनपी संस्था के कार्यकर्ताओं से बुधवार को आपरेशन कराने का वादा किया।
विज्ञापन



बता दें कि शनिवार को पीएनपी संस्था के अध्यक्ष विनोद यादव संस्था से जुड़े दो एचआईवी पीड़ितों का आपरेशन कराने जिला अस्पताल के सर्जन प्रेम मोहन गुप्ता के पास गए थे। इसमें से एक महिला की बच्चेदानी और दूसरे पुरुष का बवासीर का आपरेशन होना था। पीड़ितों को सीएमओ और सीएमएस ने सर्जन के पास भेजा था। दोनों को ओटी में ले जाने के बाद सर्जन ने बाहर कर दिया। बोले कि एचआईवी पीड़ितों का आपरेशन नहीं करते हैं। मामला जिलाधिकारी तक पहुंचा। डीएम के हस्तक्षेप के बाद सीएमओ और सीएमएस के दबाव के चलते सर्जन ने दोनों का आपरेशन करने के लिए सोमवार को बुलाया था।
विज्ञापन


मगर पता नहीं क्या हुआ उन्होंने फिर इनकार कर दिया। बोले कि बच्चेदानी का आपरेशन वह नहीं करते हैं। पुरुष की वायरल लोड रिपोर्ट न होने की बात कही। इससे नाराज पीएनपी संस्था के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सर्जन प्रेममोहन गुप्ता के खिलाफ जिला अस्पताल में घूम-घूमकर प्रदर्शन किया। सैकड़ाें की संख्या में एकत्र पीड़ितों ने सर्जन के आवास का घेराव किया। मगर, वह वहां नदारद मिले। बाद में संस्था के अध्यक्ष विनोद यादव भूख हड़ताल पर बैठ गए। इसकी खबर मिलते ही कई अधिवक्ता भी उनका समर्थन करने पहुंच गए। आखिरकार, उनकी मेहनत रंग लाई। दोपहर बाद सीएमओ विनोद पांडेय और सीएमएस आरडी द्विवेदी ने विनोद यादव को आफिस में बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर सर्जन की मौजूदगी में वार्ता हुई। जिसमें प्रेममोहन पीड़ितों का आपरेशन करने पर राजी हुए। संस्था अध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि सीएमओ और सीएमएस के अथक प्रयास से सर्जन प्रेममोहन बुधवार को आपरेशन के लिए राजी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed