{"_id":"d266a01273c56314e8cc4c549606dbf3","slug":"crime-news-hindi-news-1365","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से घर जा रहा बालक लापता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल से घर जा रहा बालक लापता
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के लौलीपोक्ता खाम गांव में बुधवार को स्कूल वैन से उतरने के बाद घर जा रहा बालक रास्ते से लापता हो गया। बच्चे के घर न पहुंचने पर परिजन परेशान हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की गई है। लौलीपोक्ता खाम गांव निवासी अमर कुमार चौहान किसान हैं। उनके दो बेटे व दो बेटियां हैं। सबसे छोटा छह वर्षीय बेटा अनुराग उर्फ शुभ पीडी शुक्ला मेमोरियल पब्लिक स्कूल लौलीपोक्ता खाम में यूकेजी का छात्र है। परिजनों ने विद्यालय जाने के लिए स्कूल वैन लगाई थी।
स्कूल वैन उसे घर से लगभग 300 मीटर की दूर स्थित शिवपुर खुशहाली वीर बाबा की मंदिर से विद्यालय ले जाती थी। बुधवार की दोपहर स्कूल वैन ने उसे मंदिर के समीप उतार दिया गया। उसके बाद वह पैदल घर जाने लगा। परिजनों का आरोप है कि देर शाम तक शुभ घर न पहुंचा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। मामले की जानकारी विद्यालय के लोगों को दी गई। वह भी बच्चे के बारे में कुछ बता नहीं सके। मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की गई है।