{"_id":"d2e524a8c77ef78813c0ea133afe7074","slug":"crime-news-hindi-news-1335","type":"story","status":"publish","title_hn":"वांछित अपराधी ने अधेड़ पर बरसाईं गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वांछित अपराधी ने अधेड़ पर बरसाईं गोलियां
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 22 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायालय में पेशी के बाद मुंबई पुलिस को झांसा देकर फरार चल रहे वांछित ने पड़ोसी गांव के एक अधेड़ पर गोलियां बरसाईं। इस हमले में अधेड़ ने एक गड्ढे में कूदकर जान बचाई। मौका मिलते ही अधेड़ ने भी रिवाल्वर निकालकर ललकारा तो स्कार्पियो सवार हमलावर भाग निकले। सूचना पर सीमा की नाकेबंदी कर पुलिस सघन चेकिंग अभियान चलाया लेकिन वह हाथ नहीं आया। मौके पर पहुंचे एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है।
रानीगंज थाना क्षेत्र के पूरे गोलिया निवासी साबिर अली रविवार को घर से कुछ दूरी पर चाय की दुकान पर बैठा था। तभी मुंबई के नंबर की एक स्कार्पियो आकर रुकी। दुकान पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही स्कार्पियो सवार तीन हमलावर असलहा लेकर नीचे उतरे और साबिर को टारगेट कर फायर करने लगे। उनसे बचने के लिए साबिर बगल गड्ढे में कूद पड़ा। उसने अपने कमर में खुसी रिवाल्वर निकाल ली। यह देख हमलावर भागकर स्कार्पियो में सवार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर गांव के लोग भी दौड़े लेकिन हमलावर भागने में कामयाब रहे। घटना की सूचना मिलते ही पूरे जिले की पुलिस अलर्ट हो गई।
एसपी के निर्देश पर सभी थानों की सीमाओं पर नाकेबंदी कर मुंबई के नंबर की स्कार्पियों की तलाश होने लगी। घटना की खबर मिलने के बाद मौके पर रानीगंज एसओ पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नीरज पांडेय घटनास्थल का निरीक्षण कर साबिर से बातचीत की। देर शाम तक स्कार्पियो की खोजबीन होती रही। इस मामले में साबिर की तहरीर पर पुलिस ने तिवारीपुर निवासी नसरत अली व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एएसपी ने बताया कि नसरत अली 16 जनवरी को मुंबई पुलिस की अभिरक्षा से न्यायालय में पेशी के बाद फरार हो गया था। वह शातिर किस्म का अपराधी है।
विज्ञापन
पूरे गोलिया निवासी साबिर अली के भतीजे जावेद की हत्या कई वर्ष पूर्व कर दी गई थी। जिसमे तिवारीपुर के प्रधान बरकत अली समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मुकदमे की पैरवी साबिर ही कर रहा है। बरकत समेत अन्य आरोपी अभी जेल में निरुद्ध हैं। आशंका जताई जा रही है कि इसी से खार खाए नसरत ने साबिर को टारगेट बनाया होगा।
पूरे गोलिया में घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने सीमाओं की नाकेबंदी कर स्कार्पियों की धर पकड़ के लिए सभी एसओ को निर्देशित किया। एसपी का निर्देश मिलने के बाद भी आसपुर देवसरा व अंतू पुलिस अलर्ट नहीं हुई। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने एसओ से पूछताछ प्रारंभ की तो पता चला कि मुंशियों ने ऐसी कोई सूचना नहीं दी। एसपी ने नाराजगी जताते हुए आसपुर देवसरा व अंतू थाने के दो मुंशियों को लाइन हाजिर कर दिया।