{"_id":"60ad0e4855b8e515be9f53af6f6dd97e","slug":"crime-news-hindi-news-1311","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजे के विवाद में गई महानंद की जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भतीजे के विवाद में गई महानंद की जान
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 18 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
भतीजे से हुए विवाद के कारण ही महानंद को जान गंवानी पड़ी। उसका अपना कोई विवाद नहीं था। उसके भतीजे ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह तीनों गांव के एक असरदार व्यक्ति के मजदूर थे। उस असरदार व्यक्ति ने इसकी शिकायत झलिहान गांव के अपने रिश्तेदार लाले तिवारी से की तो उसने तुरंत उसे दिन में ही पीट दिया। लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया, लेकिन देर रात दोबारा उन लोगों ने पहुंचकर उसे पीट-पीटकर मार ही डाला।
जेठवारा थाना क्षेत्र के भवानीगंज निवासी महानंद यादव के भतीजे राजकुमार यादव की शादी लालगंज कोतवाल के रैठे गांव में रामसजीवन के यहां तय है। वह कुछ दिन पहले उस तरफ गया तो उसकी होने वाली सास और पत्नी मिल गई। उन्होंने उससे गांव के पास छोड़ने की बात कही तो वह उन्हें गांव तक छोड़ने गया। इस बीच गांव के कुछ लोग मिले और उसके साथ मारपीट की और उसकी मंगेतर के साथ छेड़छाड़ की। उसने इसकी रिपोर्ट तीनों के खिलाफ लालगंज कोतवाली में दर्ज करा दी। यह तीनों गांव के एक असरदार व्यक्ति के मजदूर थे। असरदार व्यक्ति ने यह बात झलिहन गांव निवासी अपने रिश्तेदार लाले तिवारी पुत्र नंदकिशोर से बताई तो उन्होंने महानंद को झलिहन गांव में रोककर पीटा।
दिन में लोगों के मौजूद होने के कारण तमाम लोगों ने उसे छुड़ा दिया। शाम को महानंद डेरवा से लौट रहा था तो उसे रास्ते में फिर रोक लिया गया और लाठी-डंडे से उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी गई। मौके पर पहुंचे सुरेश तिवारी ने बीचबचाव करने का प्रयास किया, लेकिन हमलावर नहीं माने। मारपीट में घायल महानंद की मौत हो गई तो पुलिस को सूचना दी गई। घटना में महानंद के बेटे संजय यादव की तहरीर पर पुलिस ने शेष नरायन उर्फ लाले तिवारी, शिवनारायण उर्फ मुन्ना तिवारी, सतीश पुत्र नंदकिशोर, दिलीप पुत्र राजाराम तिवारी, नीरज पुत्र राज नरायन तिवारी, राजू पुत्र शिवनारायण तिवारी पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपियों की तलाश की जा रही है।