{"_id":"53f48f739b40a329054c61e8d7acf1f4","slug":"crime-news-hindi-news-1310","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में दबंगों का उत्पात, फायरिंग की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पताल में दबंगों का उत्पात, फायरिंग की
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 18 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
सपा नेता व पूर्व सांसद के घर के सामने स्थित प्राइवेट अस्पताल में गुरुवार को मरीज और उसके परिजनों को मामूली विवाद में दबंगों ने जमकर पीटा। इससे भी मन न भरा तो फायरिंग की और विरोध करने पर कर्मचारियों की पिटाई के साथ ही एक मरीज का सिर फोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे शहर कोतवाल मामले की छानबीन कर रहे हैं। अस्पताल से पुलिस को एक खोखा भी बरामद हुआ है।
नगर कोतवाली के पल्टन बाजार स्थित पूर्व सांसद सीएन सिंह के आवास के सामने एमएम चिश्ती अस्पताल है। गुरुवार को कांशीराम कॉलोनी मुर्गी फार्म निवासी विष्णुदेव शुक्ला ने अपना ऑपरेशन कराया था। उसकी पत्नी विमला देवी दोपहर में मेन सड़क के करीब स्थित दुकान पर चाय लेने के लिए गई थी। वहां उसका मोबाइल छूट गया। बहुत खोजने के बाद भी मोबाइल नहीं मिला । विमला के बेटे विजय ने दुकानदार से पूछताछ करने के बाद कहा कि वह मामले की शिकायत पुलिस से करेगा। इसके बाद दोनों अस्पताल पहुंच गए। कुछ देर बाद आधा दर्जन युवक अस्पताल पहुंचे। वे बिना किसी से पूछे विष्णुदेव के वार्ड में घुस गए।
विजय व उसकी मां को मारने पीटने लगे। बीचबचाव पर विष्णुदेव की भी पिटाई कर दी। शोरशराबा सुनकर अस्पताल के कर्मचारी व दूसरे लोग पहुंचे तो वे भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची मकंद्रूगंज पुलिस चाय की दुकान चलाने वाले को अपने साथ उठा ले गई। इससे खफा होकर दर्जन भर से अधिक युवक असलहे से लैस होकर अस्पताल पहुंचे और विजय को मारने के लिए खोजने लगे। हमलावरों को अस्पताल के कर्मचारी रूपल पटेल, शाकिर अहमद व मनोज कुमार ने रोका। इस पर तीनों की पिटाई की। इस बीच डॉक्टर को दिखाने आए आजाद नगर के एक युवक का सिर हमलावरों ने असलहे की बट से फोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दबंगों ने फायरिंग भी की। सूचना मिलने पर पहुंचे नगर कोतवाल हरपाल सिंह यादव पूछताछ के बाद हमलावरों की खोजबीन में जुट गए।