{"_id":"f270e373570466aadbce8258d634a266","slug":"crime-news-hindi-news-1272","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश विरोधी नारे लगाने के विरोध में निकाला जुलूस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देश विरोधी नारे लगाने के विरोध में निकाला जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 15 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में देश विरोधी नारे लगाने के विरोध में
विज्ञापन
सोमवार को शहर में जुलूस निकाला गया। बाबागंज से निकले जुलूस में शामिल
व्यापारियों के साथ लोग हाथ में नारे लिखीं तख्तियां लेकर चल रहे थे।
दिल्ली स्थित जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने वाले लोगों को कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर शहर के लोगों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। शांति में शामिल युवा और व्यापारी हाथ में देश प्रेम से ओत-प्रोत नारे लिखे दफ्तियां लेकर चल रहे थे। जुलूस बाबागंज से निकलकर कचहरी में एसडीएम सदर को ज्ञापन देने के बाद समाप्त हुआ। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में राष्ट्रविरोधी तत्वों को शिक्षण संस्थानों से दूर रखने की मांग की गई।
इस मौके पर रवि गुप्ता, घनश्याम उमरवैश्य, पवन कौशल, राहुल सिंह, वरुण सिंह, सूर्य प्रकाश गुप्ता, रामकृष्ण, कार्तिक ठाकुर, अजय गुप्ता, बृजेश प्रजापति, सुधीर पांडेय, शिवेंद्र सिंह, आशुतोष सिंह, राहुल, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे। इधर, भारत स्वाभिमान ट्र्स्ट ने छात्रों के राष्ट्र विरोधी गतिविधि में शामिल होने पर निंदा व्यक्त की है। मंडल प्रभारी दुर्गेश सिंह ने भारत सरकार से देशद्रोहियों के खिलाफ सख्ती से निपटने की मांग की है। इस मौके पर डॉ. आरके सिंह, गोविंद, सजनलाल, नरसिंह बहादुुर, प्रवीण कुमार, हलधर , दिनेश, कृष्ण कुमार, गिरजाशंकर, इंद्रभान और यजुवेंद्र आदि मौजूद रहे।