{"_id":"395b508e07248c1f619e122c2554ee56","slug":"crime-news-hindi-news-1271","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलीपुर दुर्गा मंदिर में चोरी, सीसीटीवी तोड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलीपुर दुर्गा मंदिर में चोरी, सीसीटीवी तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 15 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक स्थलों में चोरी का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार
विज्ञापन
चोरों ने एक दुर्गामंदिर को निशाना बनाते हुए दो चांदी की छोटी प्रतिमाएं
और दानपेटिका से हजारों रुपये चुरा ले गए। इससे आक्रोशित भक्तों ने रोड
जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शहर कोतवाल के आश्वासन के
बाद लोगों ने जाम हटाया।
नगर कोतवाली के बलीपुर में मां दुर्गा का भव्य मंदिर है। पुजारी हरिशंकर मिश्रा रविवार की रात मंदिर में पूजन अर्चन करने के बाद ताला बंद कर अपने घर चले गए। सोमवार की सुबह भक्त मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचे। तभी पुजारी भी पहुंच गए। मंदिर का ताला टूटा देख सभी हैरत में पड़ गए। भीतर देखा तो गणेश भगवान और मां दुर्गा की छोटी चांदी की प्रतिमा गायब थी। सुपारी और बेलपत्र भी गायब थे। दानपेटिका का ताला भी टूटा पड़ा था। जिसमें से करीब साढ़े तीन हजार रुपये गायब मिले। मंदिर परिसर में लगा सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त पड़ा था।
मंदिर में चोरी देख भक्त आक्रोशित हो उठे। लोगों ने पुलिस के विरोध में नारेबाजी करते हुए कचहरी-भंगवाचुंगी मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे तक लोग जाम लगाए रहे। जिससे वाहनों का आवागमन बंद हो गया था। इस बीच शहर कोतवाल हरपाल सिंह यादव मौके पर पहुंचे और छानबीन के बाद लोगों को भरोसा दिलाया कि चोर हर हाल में पकड़े जाएंगे। कोतवाल के समझाने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इस बीच मंदिर के करीब से ही एक संदिग्ध रिक्शा मिला। जिसकी खोजबीन करते हुए भंगवाचुंगी चौकी प्रभारी ने एक संदिग्ध चोर को गोड़ें से हिरासत में लिया है।