{"_id":"a18677179088cff757a880464a3d0d4f","slug":"crime-news-hindi-news-1199","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलआईसी अभिकर्ता से बैंक के भीतर छिनैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एलआईसी अभिकर्ता से बैंक के भीतर छिनैती
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 10 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलआईसी अभिकर्ता व दूसरे लोगों से बैंक के भीतर बदमाश रुपये छीनकर भाग निकले। हालांकि पुलिस ऐसी किसी भी घटना से इनकार कर रही है। नगर कोतवाली के दहिलामऊ निवासी माता प्रसाद एलआईसी में अभिकर्ता हैं। उनका आरोप है कि वह मकान बनवा रहे हैं। मंगलवार दोपहर वह बैंक जाकर 40 हजार रुपये निकलवाए। अभी वह रुपये जेब में रखने की तैयारी में थे। तभी तीन युवक पहुंचे और धमकाकर उनके हाथ से रुपये छीन लिए। वहां रुपये जमा करने आए दो अन्य लोगों के भी रुपये छीनकर भाग निकले।
शोरशराबे के बाद बैंक का गार्ड भीतर से बाहर की ओर दौड़ा, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। घटना के काफी देर बाद भी वह कोतवाली शिकायत लेकर नहीं गए। उसका कहना था कि बैंक का सुरक्षाकर्मी भीतर कर्मचारियों की मदद कर रहा था। पुलिसकर्मी भी नहीं थे। बैंक प्रबंधक राजीव सिन्हा ने बताया कि वह बाहर हैं। उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं हैं। भंगवाचुंगी चौकी प्रभारी एसएम कासिम ने बताया कि ऐसी कोई घटना बैंक में हुई ही नहीं। पुलिसकर्मी पूरे समय तक बैंक में ही बैठे थे। दूसरी घटना में कटरा मेदनीगंज निवासी दिलशाद से भी बदमाश पांच सौ रुपये छीनकर भाग निकले। उसने भी पुलिस को तहरीर दी है।