{"_id":"250197857f9a14d68daca9a4a3fce1f3","slug":"crime-news-hindi-news-1183","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का पर्स छीनकर फरार हुए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला का पर्स छीनकर फरार हुए बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 08 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली के बलीपुर मोहल्ले में एक रिक्शा पर बैठी महिला का पर्स छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की है। अमेठी जनपद के मुंशीगंज निवासी अंतिमा सिंह पत्नी अमित सिंह किसी काम से इलाहाबाद जाने के लिए ट्रेन से निकली थी। प्रतापगढ़ स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर बस अड्डेा पर जा रही थी। जैसे ही रिक्शा बलीपुर पेट्रोलपंप के पास पहुंचा कि एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश अंतिमा का पर्स छीनकर फरार हो गए।
उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक उचक्के आंखों से ओझल हो चुके थे। अंतिमा की मानें तो उनके पर्स में चार हजार रुपये, मोबाइल व जरूरी कागजात रखे थे। पीड़िता ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की। उधर, रानीगंज थाना क्षेत्र के शिवगढ़ निवासी विजय देवी अपनी बेटी को लेकर जिला अस्पताल में इलाज कराने आई थी। दंत विभाग में चिकित्सक को दिखा रही थी। इस बीच एक महिला ने उसके पर्स में रखे एक हजार रुपये निकाल लिए। इसकी जानकारी विजय देवी को हो गई। इस पर दोनों में विवाद हो गया। मौका पाकर आरोपी महिला भाग निकली।