फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

बदमाशों ने युवक को गोली मारी

Sun, 31 Jan 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 31 Jan 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
crime news
जेठवारा इलाके में रविवार रात बाइक से ससुराल जा रहे युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। आनन-फानन में पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मानधाता थाना क्षेत्र के लाखापुर निवासी सुरेंद्र यादव (30) पुत्र रामबहादुर यादव रविवार रात बाइक से अपनी ससुराल बाघराय जा रहा था। रात करीब आठ बजे वह जेठवारा थाना क्षेत्र के भगत का पुरवा गांव के करीब पहुंचा। सड़क के किनारे खड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह रुका नही।
विज्ञापन


 उसने अपनी बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। इसके बाद बदमाशों ने उसका पीछा कर लिया। कुछ दूर जाने के बाद बदमाशों ने उसे पीछे से गोली मार दी। गोली लगते ही वह दूर जा गिरा। हालांकि तभी सामने से दूसरा वाहन आता दिखाई पड़ा। जिसके चलते बदमाश भाग निकले। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी दौड़ पड़े। मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस के साथ ही परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस गोली लगने से तड़प रहे सुरेंद्र को जिला अस्पताल लाई। यहां डाक्टरोें ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे गंभीर बताते हुए इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचे सीओ सदर ने घायल के साथ पुलिसकर्मियों को भी इलाहाबाद के लिए रवाना किया। एएसपी पश्चिमी दिनेश सिंह ने बताया कि हमलावरों की खोजबीन की जा रही है। घायल युवक घटना के सिलसिले में कुछ बता नहीं पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed