फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

लूट के माल के साथ दबोचे गए चार बदमाश

Sun, 31 Jan 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 31 Jan 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
crime news
सांगीपुर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर छिनैती की दो घटनाओं का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को जेल भेज दिया। गौरतलब है कि थाना क्षेत्र के सिंघनी गांव में बीती आठ जनवरी को दिन में करीब साढ़े तीन बजे गांव का रमाशंकर सरोज अपनी भतीजी शकुंतला को बाइक से लेकर चौबे पुर आ रहा था। सिंघनी मोड़ पर दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर कनपटी पर तमंचा सटा दिया। बदमाशों ने भतीजी का सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। छिनैती की दूसरी वारदात थाना क्षेत्र में सांगीपुर कस्बा निवासी विवेक जायसवाल के साथ हुई थी। बीती 29 जनवरी को विवेक कस्बे के एटीएम से पांच सौ रुपये नकद निकालकर बाइक से अपनी बुआ व भाभी को साथ लेकर गोदभराई के मांगलिक कार्यक्रम में दीवानगंज जा रहा था।
विज्ञापन


 नौगीर मोड़ के पास बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा सटाकर विवेक को रोक लिया। बदमाशों ने उसके साथ मौजूद महिलाओं से पायल तथा मंगलसूत्र व अंगूठी व मोबाइल छीन लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ छिनैती का मुकदमा दर्ज किया था। बीती शनिवार की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सांगीपुर थाना क्षेत्र के भैंसना मोड़ पर घेराबंदी कर चार बदमाशों को धर दबोचा। टीम में शामिल थानाध्यक्ष सांगीपुर गयाप्रसाद शुक्ला व उदयपुर एसओ संतोष दुबे को पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम मोनू, युवराज व प्रभाकर निवासी सिंघनी थाना संागीपुर तथा दारा रेमा अमेठी बताया। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो तमंचा, चार कारतूस, आधा दर्जन देसी बम, एक पुड़िया स्मैक, एक चाकू बरामद किया। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए बदमाशों के पास से छिनैती की दोनाें वारदातों में लूटे गए जेवरात भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने रविवार को धरे गए आरोपियों के खिलाफ लूट, छिनैती, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed