फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

इलाहाबाद में मिली गायब छात्रा

Sun, 31 Jan 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 31 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
अंतू से गायब छात्रा देर शाम इलाहाबाद में मिल गई। पुलिस उसे लेकर थाने आई और पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मामले में रात में दबिश देकर एक महिला को धर्मापुर से उठाया था। अंतू थाना क्षेत्र से शुक्रवार को स्कूल से घर लौट रही दसवीं की छात्रा साइकिल समेत रास्ते से गायब हो गई थी। तहरीर मिलने पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर खोजबीन करने लगी। अंतू के प्रभारी थानेदार रामऔतार वर्मा ने बताया कि छात्रा की लोकेशन कोहंड़ौर थाना क्षेत्र के धर्मापुर में मिली थी। उसकी तलाश में शनिवार की रात दबिश दी गई, लेकिन छात्रा वहां से निकल चुकी थी।
विज्ञापन


 जिस महिला के घर में छात्रा रुकी थी, उसकी गतिविधि संदिग्ध मानते हुए पुलिस उसे अपने साथ उठा लाई। पुलिस उससे छात्रा की बाबत पूछताछ कर रही थी। रविवार को छात्रा के परिवार के लोगों के पास इलाहाबाद से एक महिला का फोन आया। जिसे छात्रा रोते हुए राजापुर में मिली थी। यह सूचना मिलते ही पुलिस परिजनों के साथ इलाहाबाद पहुंची। फोन करने वाली महिला के घर पहुंची पुलिस को देखते ही छात्रा रोने लगी। महिला ने बताया कि छात्रा उसे राजापुर में रोते हुए मिली थी। रास्ते में उसने अपनी साइकिल बेच दी है। पुलिस उसे लेकर देर शाम घर लौटी। परिजनों की मौजूदगी में उससे पुलिस घर से भागने के सिलसिले में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed