फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

मारपीट रोकने पहुंची पुलिस पर पथराव

Thu, 28 Jan 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 28 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime news
अंतू थाना क्षेत्र के जैतीपुर कठार में गुरुवार रात आठ बजे बच्चोें के विवाद में मारपीट की खबर पर पहुंची पुलिस पर भी हमलावरों ने ईंट पत्थर बरसाए। जिससे पुलिस को वहां से जान बचाकर भागना पड़ा। मारपीट और पथराव से चार महिलाएं घायल हो गईं। सभी को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस खुद पर पथराव से इनकार कर रही है।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के जैतीपुर कठार निवासी रहमत अली और पड़ोसी निजामुद्दीन पक्ष के लोगों के बीच गुरुवार की रात करीब आठ बजे बच्चों को लेकर विवाद होने लगा। दोनों पक्ष एक दूसरे को मारने पर उतर आए। देखते ही देखते दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। घटना की जानकारी लोगों ने कंट्रोल रूम को दी। मैसेज मिलते ही मारपीट रोकने के लिए अंतू पुलिस जीप लेकर मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जीप पर भी हमलावर ईंट पत्थर चलाने लगे।
विज्ञापन


यह देख पुलिस पार्टी अपनी जान बचाकर भाग निकली। गांव के लोगों ने किसी तरह बीचबचाव कर मामला शांत कराया। इस दौरान रहमत अली पक्ष से गुड़िया (32), फिरदौस (20), सन्नो (15), बेबी (35) घायल हो गईं। दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हुए, लेकिन वे घर पर नहीं मिले। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इस बाबत प्रभारी एसओ रामऔतार वर्मा ने बताया कि मारपीट की खबर पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस जीप पर पथराव नहीं हुआ। वे आपस में ही पथराव कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed