{"_id":"913a9328e7910ee5935a40f34427da84","slug":"crime-in-pratapgarh-hindi-news-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे देवजानी बवाल में आधा दर्जन से अधिक हिरासत में ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूरे देवजानी बवाल में आधा दर्जन से अधिक हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 07 Jun 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंधई थाना क्षेत्र के पूरे देवजानी में हुए बवाल के दूसरे दिन रविवार को गांव में सन्नाटा पसरा रहा। तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी कैंप कर रही है। रविवार को दूसरे पक्ष ने भी मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। पूरे देवजानी निवासी शफीक और करैला बसौली निवासी राज बहादुर के बीच जानवरों को लेकर विवाद के बाद शनिवार को बवाल हो गया। कंजा बाजार में शफीक के बेटे ने साथियों के साथ बसौली के विपिन यादव को मारपीट दिया था। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने धावा बोलकर शफीक के घर में लूटपाट के बाद आग लगा दी थी।
सूचना मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और विवाद शांत कराने के बाद हमलावरों की तलाश करने लगे। इस मामले में शनिवार को शफीक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। रविवार को कंधई पुलिस ने बसौली निवासी विपिन यादव की तहरीर पर सलमान समेत 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी सलमान को हिरासत में ले लिया। आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। इधर गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी के जवान मुस्तैद हैं। कई बार एसओ रामनरेश ने भी भ्रमण किया। बसौली में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है। सीओ सुकरमपाल तोमर ने बताया कि अब तनाव जैसी कोई बात नहीं। हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है।