फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in pratapgarh

फर्जीवाड़ा कर ले लिया लोन

Sun, 07 Jun 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 07 Jun 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
दो वर्ष पहले एक वृद्ध के नाम से बैंक आफ  बड़ौदा डेरवा से 80 हजार रुपये का ऋण ले लिया गया। इसकी जानकारी वृद्ध को हुई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। लक्ष्मणपुर विकास खंड के डीह मेहंदी बाबूगंज निवासी घनश्याम उपाध्याय रेलवे से सेवानिवृत्त होने के बाद घर पर रहते हैं। रविवार को उनके नाम जब बैंक आफ  बडौदा से 86422 रुपये के ऋण अदायगी का नोटिस पहुंचा तो वे दंग रह गये।
विज्ञापन


उनका कहना है कि उन्होंने किसी भी बैंक से कोई लोन लिया ही नहीं है। वह तत्काल बैंक आफ  बडौदा डेरवा आए और मैनेजर विजय कुमार पांडेय को नोटिस दिखाकर सारी बात बताई। मैनेजर ने जब इस बारे में जांच पडताल की तो पता चला कि किसी ने उनकी खतौनी व उनका हस्ताक्षर बनाकर तथा दूसरे की फोटो लगाकर उनके नाम से 19 जनवरी 2013 को 80 हजार रुपये ऋण ले लिया था। वर्तमान मैनेजर विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि घनश्याम के नाम से किसी ने फर्जी तरीके से ऋण ले लिया है। इसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed