फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in pratapgarh

मां से छेड़छाड़, बेटे को किया लहूलुहान

Wed, 03 Jun 2015 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 03 Jun 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
सांगीपुर थाना क्षेत्र के तारापुर में महिला से छेड़छाड़ करने के बाद पड़ोसियों ने बेटे की पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित थाने पर गए तो पुलिसकर्मियों ने भगा दिया। इस पर महिलाएं शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंचीं। एसपी के आदेश पर घायल किशोर को इलाज के लिए भेजा गया। तारापुर निवासी नरिबहिन पत्नी संतलाल सरोज ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। उसका आरोप है कि 31 मई की शाम वह शौच के लिए गई थी। रास्ते में पड़ोस के कुछ लोगों ने उससे छेड़छाड़ की। इसका उसने विरोध किया और घर की ओर भागी।
विज्ञापन


शोरशराबा सुनकर उसका पुत्र राहुल उसे बचाने दौड़ा। हमलावरों ने राहुल को पकड़ लिया और मोबाइल छीनने के बाद उसे पीटने लगे। गांव के लोगों के दौड़ने पर उसके बेटे राहुल को अधमरा छोड़ वे भाग निकले। दूसरे दिन वह शिकायत लेकर थाने गई, लेकिन उसकी शिकायत को अनसुनी करते हुए पुलिसकर्मियों ने उसे भगा दिया। 2 जून की शाम भी हमलावर असलहों से लैश होकर उसके घर धमके। गालीगलौज करने के साथ ही लोगों को मारापीटा। कंट्रोल रूम को पड़ोस के लोगों ने घटना की जानकारी दी। थाने की पुलिस आने पर हमलावर भागे। इससे परेशान पूरा परिवार बुधवार को शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा। एसपी ने सांगीपुर पुलिस को कार्रवाई का आदेश देते हुए घायल राहुल को मेडिकल के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed