{"_id":"dc673208073667ce8a25d8e9f4dc8229","slug":"crime-hindi-news-649","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाडे़ हिस्ट्रीशीटर को भून डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाडे़ हिस्ट्रीशीटर को भून डाला
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Thu, 14 May 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज मोड़ के पास बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे बाइक सवार तीन युवकों ने एक हिस्ट्रीशीटर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे बाइक से भाग निकले। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के मोबाइल में मिले नंबर से कुछ लोगों को फोन किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान ने मौके पर पहुंचकर उसकी शिनाख्त की।
कुंडा कोतवाली क्षेत्र के अघिया गांव निवासी मो. एकलाख (38) पुत्र अब्दुल सत्तार बुधवार को अपनी ससुराल पियरी से बाइक से लौट रहा था। इस दौरान बाबूगंज की तरफ से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आए। बाबूगंज मोड़ के पास बाएं साइड से क्रास करते हुए उस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। गोली उसके सीने पर लगी। इससे वह बाइक सहित गिर गया। गिरने के बाद भी वह बाइक छोड़कर पैदल ही जान बचाने के लिए भागने लगा। इस पर बाइक सवारों ने उसे दौड़ाकर कई गोलियां दागीं। इससे वह गिर गया। हमलावरों को उसकी मौत के बाद भी विश्वास नहीं हुआ तो उन्होंने पुष्टि के लिए उसकी कनपटी से सटाकर गोली मारी। इसके बाद बदमाश आराम से बाइक लेकर वहां से फरार हो गए।
दिनदहाड़े हुई फायरिंग व युवक की हत्या की सूचना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। कोई भी उसके पास आने को तैयार नहीं हो रहा था। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो कुंडा कोतवाल आरके चंदेल, सीओ कबींद्रनारायण मिश्र के साथ ही महेशगंज, हथिगवां व नवाबगंज की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के मोबाइल में मौजूद नंबरों के जरिए उसकी शिनाख्त का प्रयास किया गया। ग्राम प्रधान ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त एकलाख के रूप में की। उधर, अघिया में हत्या की खबर मिलते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। बता दें कि मारा गया एकलाख हिस्ट्रीशीटर था। कुंडा कोतवाली के साथ ही आसपास के कई जनपदों में एकलाख के विरुद्ध दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। बीते छह माह पूर्व वह सुल्तानपुर में हुई एक घटना के मामले में जेल से छूटकर घर आया था। इन दिनों वह गांव के एक व्यक्ति के साथ मिलकर प्रापर्टी डीलिंग का काम कर रहा था।