फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime

रेल लाइन पर मिले शव के मामले में एक हिरासत में

Mon, 27 Apr 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Mon, 27 Apr 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
देवसरा इलाके के मढ़रामऊ निवासी युवक का शव रेल लाइन पर मिलने के मामले में पुलिस ने उसके चाचा को हिरासत में लिया है। मृतक युवक की जेब में एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें जमीन को लेकर उसके चाचा व उनके बेटों द्वारा प्रताड़ित करने की बात लिखी गई थी। मृतक के दोनों हाथ बंधे होने की बात कहते हुए परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है।
विज्ञापन


क्षेत्र के मढ़रामऊ निवासी सुधीर यादव पुत्र जय नारायण यादव का अपने भाई राम पाल से पैतृक जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। जय नारायण मुम्बई में निवास करते हैं। घर पर केवल बेटा सुधीर व उसकी मां रहती थी। भाई व उनके बेटे सुधीर को खासा तंग कर रहे थे। सुधीर अपने ननिहाल गया था और वापस लौटने के कुछ देर बाद उसका शव रेल पटरी पर संदिग्ध दशा में मिला। परिजनों की मानें तो मृतक के केवल हाथ कटे नजर आए बाकी शरीर सुरक्षित मिला था, यदि मालगाड़ी से टकराता तो शरीर पर अन्य स्थानों पर भी चोट आती।
विज्ञापन



परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस पर जांच का दबाव बना रहे है। इधर सूचना पर पिता भी मुम्बई से आ गया। फिलहाल पुलिस ने मृतक की जेब में मिले सुसाइड नोट के आधार पर चाचा राम पाल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा अखिलेश राय ने बताया कि पुलिस सुसाइड नोट के आधार आगे बढ़ रही है। पीएम रिपोर्ट आने तथा पिता की तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई आगे बढ़ाई जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed