फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime

गैंगरेप का आरोपी सिपाही निलंबित

Thu, 16 Apr 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Thu, 16 Apr 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
crime
सुल्तानुपर की किशोरी के साथ साथियों संग दुष्कर्म करने वाले सिपाही को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया। उसकी तलाश में पुलिस मिर्जापुर और इलाहाबाद में लगातार दबिश दे रही हैं। पीड़ित किशोरी का बयान दर्ज कर पुलिस ने उसका मेडिकल कराया।
विज्ञापन


सीओ सिटी कार्यालय में तैनात आरक्षी प्रदीप कुमार निवासी मझगंवा चिल्हा थाना कोतवाली देहात जनपद मिर्जापुर के ऊपर सुल्तानपुर की एक किशोरी ने दस दिन पहले साथियों संग गैंगरेप करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को तहरीर दी। देर रात पुलिस ने आरोपी आरक्षी प्रदीप व उसके एक साथी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। सिपाही के करतूत की रिपोर्ट मिलते ही पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके बाद आरोपी सिपाही की तलाश में पुलिस की एक टीम मिर्जापुर उसके घर और दूसरी टीम इलाहाबाद उसकी होने वाली दुल्हन के आवास पर भेजी गई।
विज्ञापन


 आरोपी सिपाही घर पर नहीं मिला। इधर पीड़िता का गुरुवार को मेडिकल, एक्सरे कराने के साथ ही महिला दरोगा की मौजूदगी में उसका बयान दर्ज किया गया। पुलिस ने उसके बयान की वीडियोग्राफी भी कराई। शहर कोतवाल बलिराम मिश्र ने बताया कि पीड़िता को लेकर आरोपी सिपाही के दोस्त की पहचान का भी प्रयास किया गया लेकिन वह दूसरे सिपाही को पहचान नहीं सकी। किशोरी महिला पुलिस की अभिरक्षा में रखी गई है। सीओ सिटी एमपी सलोनिया ने बताया कि दूसरे आरोपी सिपाही की खोजबीन की जा रही है। आरोपी सिपाही के कई साथियों को पीड़िता के सामने बुलाया गया लेकिन उसने सभी को क्लीन चिट दे दिया। सिपाही के पकड़े जाने के बाद ही दूसरे आरोपियों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed