फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime

बदमाशों ने व्यापारी को गोली मारी

Sun, 05 Apr 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Sun, 05 Apr 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
नगर कोतवाली के गोड़ें गांव के करीब बाइकर्स बदमाशों ने व्यापारी के साथ लूटपाट की कोशिश की। व्यापारी के न रुकने पर उसे गोली मार दी। दुकानदारों के दौड़ने पर बदमाश भाग निकले। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कोहंडौर थाना क्षेत्र के लाखीपुर निवासी अयोध्या ठठेर की कोहंडौर बाजार में बर्तन की दुकान है। रविवार शाम वह बाइक से शहर आया था। रात करीब सवा नौ बजे वह घर जाने के निकला। इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे स्थित गोड़ें गांव के करीब पहुंचा तो बाइक सवार दो बदमाश उसे रोकने लगे।
विज्ञापन


पहले तो उसने बाइक की रफ्तार धीमी की लेकिन अनजान चेहरा देख बाइक भगा दी। तभी बदमाशों ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन असफल हो गए। इससे भन्नाए बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली हाथ को छूते हुए निकल गई। वह भागकर गोड़ें चौराहे के करीब एक आंवले की दुकान में घुस गया। तब जाकर उसकी जान बची। उसके शोर मचाने पर दुकानदार दौड़ पड़े तो बदमाश चिलबिला की ओर भाग निकले। सूचना मिलने पर इलाकाई पुलिस भी पहुंची और घटना की छानबीन करने लगी। शहर कोतवाल बलिराम मिश्रा ने बताया कि गोली मारने की बात गलत है लेकिन बदमाशों ने पीछा किया था। अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed