{"_id":"38a79f4b738be411a57ee4287a47471d","slug":"crime-hindi-news-424","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम से मिलने पहुंचे नेता ने होमगार्ड को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएम से मिलने पहुंचे नेता ने होमगार्ड को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Thu, 02 Apr 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्वजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश भट्ट डीएम से मिलने पहुंचे। वहां, उन्हें होमगार्ड ने टोका तो वह उसे पीटने लगे। यह देख डीएम आवास पर हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मियों ने हमला करने वाले नेता को दबोच लिया। इसके बाद उन्हें कोतवाली की हवालात दिखा दी गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश भट्ट गुरुवार सुबह लगभग दस बजे अकेले जिलाधिकारी से मिलने उनके आवास पहुंच गए। गेट पर तैनात होमगार्ड राजेंद्र प्रसाद मिश्रा निवासी सगरा ने उनसे आने का कारण पूछा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपना परिचय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में देते हुए फौरन भीतर जाने देने को कहा। इस दौरान दोनों में तूतू-मैंमैं होने लगी। गुस्साए रमेश भट्ट को पीटने लगे। यह देख आसपास मौजूद सुरक्षाकर्मी दौड़ पड़े। सुरक्षाकर्मियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पकड़ लिया। शहर कोतवाल बलिराम मिश्र उन्हें कोतवाली उठा ले गए। होमगार्ड राजेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया। शहर कोतवाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डीएम से मिलने के लिए सीधे घुसे जा रहे थे। होमगार्ड ने उन्हें रोका तो वे उसे मारने लगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि वह डीएम से मिलने उनके आवास पर गए थे। उनको गेट पर ही रोक लिया गया। इस पर वह नाराजगी जताने लगे। बस इसी बात को लेकर जबरजस्ती पुलिस उसे कोतवाली उठा लाई।