फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime

विवाद में महिला को गोली मारी, रेफर

Sat, 21 Mar 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 21 Mar 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
crime
जलनिकासी को लेकर पड़ोसियों ने महिला को गोली मार दी। इस दौरान हुई मारपीट में दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हो गए। गोली लगने से घायल महिला को डॉक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के सराय लोहंग राय कटवढ़ निवासी नसीम का पड़ोसी से विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार की शाम भी बच्चों को लेकर विवाद हुआ था। शनिवार की सुबह खतीजा (55) पत्नी जफरुल घर के बाहर बैठी थी। हैंडपंप का पानी नहर की पटरी से निकलता है। पड़ोसी एकलाख बाइक लेकर गुजरा तो उसका छींटा खतीजा के ऊपर आ गिरा। इसे लेकर कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन


तभी परिवार के लोग दौड़े तो वह भाग निकला। आरोप है कि वापस कई लोगों के साथ लौटा और बाहर बैठी खतीजा को गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़े तो हमलावरों ने उन्हें भी मारने के लिए दौड़ा लिया। इस दौरान शोर शराबा और फायर की आवाज सुनकर दौड़े तो हमलावर भाग निकले। सूचना मिलने पर इलाकाई पुलिस भी पहुंच गई। इसके पहले ही गोली लगने से घायल खतीजा को लेकर परिजन जिला अस्पताल आ गए। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। फायरिंग और मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष की किताबुल और तौकीर को भी छर्रे लग गए। मारपीट में दो महिलाओं को भी चोटें आईं हैं। एसओ चंद्रबली यादव ने बताया कि दोनों ओर से मारपीट और फायरिंग हुई है। बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed