फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime

भैदपुर के प्रधान से हाथापाई, कपड़े फाड़े

Thu, 19 Mar 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 19 Mar 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
पट्टी कोतवाली के भैदपुर प्रधान को बच्चों का झगड़ा समाप्त कराना महंगा पड़ गया। ग्रामीणों ने प्रधान से हाथापाईं की कपड़ा भी फाड़ डाला। दूसरे के घर में घुसकर प्रधान ने अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर इलाकाई पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि तब तक मामला शांत हो चुका था। गांव में घटना के बाद तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन


भैदपुर के प्रधान देवकुमार पटेल गुरुवार की शाम पड़ोसी लालबहादुर यादव के घर में आयोजित तेरही कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो गांव के ही हटवा के बच्चे आपस में विवाद कर रहे थे। प्रधान की नजर पड़ी तो वह दोनों को हटाने लगे। तभी कुछ लोग शोर मचाने लगे कि बच्चे को प्रधान मार रहे हैं। यह मामला इतनी तेजी से फैला कि हटवा मजरे के लोग बड़ी संख्या में लाठी-डंडा लेकर आ गए। लोग बिना कुछ पूछे ही प्रधान पर पिल पड़े। लोगों नेे बीच-बचाव की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों के आगे किसी की एक न चली।
विज्ञापन


 इस दौरान कुछ लोगों ने प्रधान से हाथापाईं करते हुए कपड़े  भी फाड़ डाले। लोगों से बचने के लिए प्रधान बगल स्थित लालबहादुर के घर में जान बचाने के लिए घुस गया। उसने भी अपने परिवार वालों के साथ पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस दौरान मारपीट पर उतारू लोग गाली गलौच करते रहे। तभी प्रधान पक्ष के लोग भी बड़ी संख्या में आ गए। टकराव की नौबत बनती देख लालबहादुर ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर दूर किया। समर्थकों के आने के बाद प्रधान घर से बाहर निकल सके। प्रभारी कोतवाल अजीत पांडेय ने बताया कि पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed