फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime

महिला से सरेराह छिनैती

Thu, 12 Mar 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 12 Mar 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
crime
भाई के साथ बाइक से शहर आ रही महिला को बाइकर्स बदमाशों ने सरेराह अपना शिकार बना लिया। कान से झुमका छीनकर बदमाश भाग निकले। घायल महिला को जिला अस्पताल लाया गया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। मानधाता थाना क्षेत्र के सरायमुरारसिंह निवासी विजय कुमार यादव पुत्र गुरुदीन यादव पेशे से अधिवक्ता है। गुरुवार की सुबह वह कचहरी आने के लिए निकला।
विज्ञापन


तभी बहन नीतू भी शहर काम से चलने की बात कही। बहन को बैठाकर विजय शहर के लिए चल पड़ा। सनई अनुसंधान के करीब बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर नीतू के कान का झुमका छीन लिया। जब तक बहन की चीख सुनकर विजय बाइक रोकता। तब तक बदमाश झुमका लेकर काफी दूर तक जा चुके थे। बदमाशों के झुमका खींचने के दौरान नीतू का कान कट गया। घायल बहन को लेकर विजय पहले अस्पताल गया। वहां इलाज कराने के बाद वापस लौटा और एसपी कार्यालय में मौजूद कोतवाल को आपबीती सुनाई। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। शहर कोतवाल बलिराम मिश्रा ने बताया कि बाइकर्स बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


जनपद अमठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर निवासी राजेश सिंह पूत्र भूपाल सिंह बुधवार को किसी काम से प्रतापगढ़ आया था। बाबागंज स्थित एक्सिस बैंक के करीब अपनी क्वालिस पर बैठकर किसी परिचित का इंतजार करने लगा। उसने वाहन में ही एक बैग रखा था। जिसमें एक लाख रुपए, एटीएम कार्ड समेत अन्य अभिलेख रखे हुए थे।अचानक एक युवक आया और राजेश से बोला कि उसके कुछ कागजात नीचे गिरा है। उसकी बात सुनकर जैसे ही राजेश नीचे उतरा। मौका देख रुपए से भरा बैग लेकर टप्पेबाज भाग निकला। मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed