{"_id":"a7c2e25a7102460190c91303549b13c1","slug":"councillors-in-dispute-cross-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासदों के विवाद में क्रास केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सभासदों के विवाद में क्रास केस
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Wed, 01 Apr 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सभासदों के बीच हुए बवाल में पुलिस ने शिकायत पर क्रास केस दर्ज किया है। घटना की जांच सीओ सिटी करेंगे। इसे लेकर बुधवार को कोतवाली से लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक सभासद अफसरों के पास अपना पक्ष रखते नजर आए। नगर पालिका बोर्ड की मंगलवार को बैठक हुई थी। इस दौरान भैरोपुर की सभासद जानकी देवी और सभासद कासिम बाबा के बीच जमकर विवाद हुआ। उनके बीच गाली गलौच भी हुई। इस प्रकरण को लेकर देर रात दोनों पक्षों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई के बजाय मौन साधे रखा।
बुधवार की सुबह सभासद जानकी देवी, सभासद इश्तियाक कई लोगों के साथ कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की बाबत जानकारी करने लगे लेकिन शहर कोतवाल मामले की छानबीन करने की बात कहते हुए वहां से चले गए। इसके बाद जानकी देवी कई सभासदों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। अधिकारियों को आपबीती सुनाते हुए इंसाफ की मांग की। देर शाम इस मामले में जानकी देवी की तहरीर पर सभासद कासिम बाबा और कासिम बाबा के प्रार्थना पत्र सभासद जानकी देवी व इश्तियाक उर्फ संजय के खिलाफ बैठक से बाहर निकलने पर मारपीट करने व गाली गलौच करने की रिपोर्ट दर्ज की गई। इस मामले की जांच सीओ सिटी एमपी सलोनिया करेंगे।
भैरोपुर की सभासद जानकी देवी बुधवार को सीओ सिटी के सामने अपना दुखड़ा सुनाईं। कहाकि साहब एक महिला के ऊपर हुआ जुल्म नगर पालिका के बाहर और भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। उनका आरोप है कि नपा अध्यक्ष के इशारे पर ही उनके करीबी समर्थक विरोध करने वाले सभासदों को बैठक के दौरान बिना वजह के विवाद कर लेते हैं ताकि कार्ययोजना समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा तक न हो सके।