फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Commotion of change in religion at Copa, police station

कोपा में धर्म परिवर्तन को लेकर हंगामा, थाना घेरा

Mon, 28 Jan 2019 01:03 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Jan 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Commotion of change in religion at Copa, police station
धर्म परिवर्तन - फोटो : प्रतापगढ़
आसपुर देवसरा के कोपा में धर्म परिवर्तन की खबर मिलने पर बजरंग दल के लोगों ने जमकर हंगामा किया। मौका पाकर प्रार्थना सभा कर रहे दो लोग भागने में कामयाब हो गए। बजरंग दल के कार्यकर्ता उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे। धार्मिक ग्रंथ पुलिस के हवाले कर दिया गया। उधर, पुलिस धर्म परिवर्तन की बात से इनकार कर रही है। लोगों ने थाने का घेराव कर तहरीर भी दी।
विज्ञापन


देवसरा के कोपा में रविवार को धर्म परिवर्तन की खबर मिलने पर बजरंग दल देवसरा के सह संयोजक विकास सिंह की अगुवाई में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। वह सीधे उस मकान पर पहुंचे, जहां लोग गीतों के माध्यम से चंगाई सभा कर रहे थे। लोगों ने हंगामा करते हुए सबकुछ बंद करा दिया। मौके से मिला धार्मिक ग्रंथ भी अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान मौका पाकर दो लोग भाग निकले। लोगों की सूचना पर पहुंची डायल 100 छानबीन करने लगी।
विज्ञापन


विकास सिंह का आरोप था कि यह लोग चंगाई सभा के नाम पर लोगों का धर्म परिवर्तन कराते हैं। पहले भी इस गांव में ऐसा खेल होता रहा है। कार्रवाई न होते देख लोगों ने थाने का घेराव किया। पुलिस को चेताया कि यदि मुकदमा दर्ज कार्रवाई नहीं होती तो वह लोग आंदोलन को बाध्य होंगे। विकास सिंह ने पुलिस को तहरीर भी दी। एसओ देवसरा का कहना है कि धर्म परिवर्तन की बात गलत है। लोग केवल चंगाई सभा के लिए जुटे थे। फिलहाल छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को सौंपी वीडियो क्लिप  
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कोपा में चल रही धर्म परिवर्तन की तैयारी को लेकर मोबाइल से क्लिप भी बनाई, जिसे पुलिस को सौंपा गया। जिसमें पूछताछ करने के दौरान लोग प्रार्थना सभा में शामिल होने की बात स्वीकार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed