{"_id":"6a96a98b8409aab54908255f","slug":"eight-year-old-girl-dies-of-electrocution-while-visiting-a-fair-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-105514-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: मेला देखने गई आठ वर्षीय बच्ची की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: मेला देखने गई आठ वर्षीय बच्ची की करंट लगने से मौत
Tue, 01 Sep 2026 04:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Tue, 01 Sep 2026 04:01 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। शीतला मंदिर के पास लगे मेले में करंट लगने से आठ वर्षीय बच्ची दिव्यांशी की मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि मेले में बिजली की तारें खुले में जमीन पर पड़ी थीं।
मध्य प्रदेश निवासी धर्म प्रताप की बेटी दिव्यांशी मेला देखने गई थी। कुछ देर बाद वह मेले में गिरी हुई मिली। परिजन उसे उठाकर घर ले आए और फिर अस्पताल ले गए। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बिजली का करंट लगने से मौत की आशंका जताई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मेले में बिजली व्यवस्था और खुले तारों समेत अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।