फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   clash in chc

सीएचसी में डाक्टर, वार्ड ब्वाय को पीटा, तोड़फोड़

Tue, 04 Apr 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 04 Apr 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा में हादसे में घायल वृद्ध की मौत और दूसरे घायल मरीज को इलाहाबाद रेफर करने में भेदभाव का आरोप लगाते हुए मंगलवार रात मृतक के परिजनों ने अस्पताल में जमकर बवाल मचाया। बवाल करते हुए पहले वार्ड ब्वाय को पीटा। फिर इमरजेंसी में तैनात डाक्टर पर हमला बोला। तोड़फोड़ करने के साथ ही वे नारेबाजी करने लगे। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची तो हंगामा करने वाले भाग निकले। घटना से आक्रोशित स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों का इलाज बंद कर हमलावरों की गिरफ्तारी व सुरक्षा की मांग करने लगे। इसे लेकर खबर भेजे जाने तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन


कुंडा कोतवाली के अंजनी पुल के पास रात करीब पौने आठ बजे आमने-सामने दो बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें मेवालाल (60) निवासी पुराना कुंडा और जीशान (30) पुत्र सराफत अली गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने घायल मरीजों का इलाज शुरू कर दिया। गंभीर रूप से घायल जीशान को इलाहाबाद रेफर कर दिया। जबकि मेवालाल को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी होने पर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। वे इलाज में भेदभाव के साथ लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए वार्ड ब्वाय शाह आलम को पीटने लगे। यह देख इमरजेंसी कक्ष में मौजूद डाक्टर आरके पटेल ने हस्तक्षेप किया तो हमलावर उन्हें भी पीटने लगे।
विज्ञापन


सीएमओ यूके पांडेय का कहना है कि कुंडा अस्पताल में वार्ड ब्वाय व डाक्टर के साथ मारपीट की जानकारी मिली है। भर्ती मरीजों के इलाज को बंद न करने के लिए कहा गया है। वह मामले में अधिकारियों से बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी पश्चिमी नीरज पांडेय ने बताया कि अस्पताल में हंगामा करने वालों की तलाश की जा रही है। पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed