फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   choron ne hamla kiya

चोरी करने घुसे चोर ने गृहस्वामी पर बोला हमला

Thu, 07 Jul 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 07 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
choron ne hamla kiya
crime
नगर कोतवाली के सिटी घोसियाना वार्ड में घुसे चोर ने गृहस्वामी समेत तीन लोगों पर हमला बोल दिया। हमले से घायल मां- बेटे की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया। इस बात की भनक लगने पर पहुंचे एएसपी व कोतवाल ने सभी को समझा बुझाकर शांत कराया। आरोपी युवक के पिता को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 24 घंटे की मोहलत लोगों से मांगी।
विज्ञापन


घोसियाना कस्बा निवासी नईमउल्ला (48) का बेटा रेहान (22) चार दिन पहले परदेश से कमाकर घर ईद मनाने के लिए आया था। मंगलवार की रात पूरा परिवार सो रहा था। करीब दो बजे आहट पाकर नईमउल्ला व उसकी पत्नी शमशुल निशा (45) जाग गईं। वे कमरे की ओर पहुंचे तो देखा आलमारी खुली हुई थी। दरवाजे के पीछे कोई छिपा था। जैसे ही वे उसके करीब पहुंचे वह उनसे भिड़ गया। शोर शराबा सुनकर बेटा रेहान भी जाग गया। इस दौरान चोरी करने घुसे युवक ने कुल्हाड़ी से शमशुल निशा के ऊपर हमला कर दिया। नईमउल्ला को भी घायल कर दिया। बेटा रेहान उससे भिड़ गया, लेकिन वह मौका पाकर उसके ऊपर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
विज्ञापन


शोरशराबा सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े, लेकिन चोर भागने में सफल रहा। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी देने के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने मां-बेटे की हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने नईमउल्ला की तहरीर पर मोहल्ले के लाला मौर्या के बेटे के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। घटना से आक्रोशित मोहल्ले के लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया। इस बात की खबर मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक स्वामीनाथ, शहर कोतवाल हरिपाल सिंह यादव मौके पर पहुंचे। लोगों की बात सुनने के बाद भरोसा दिलाया कि 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तब जाकर लोग शांत हुए। पुलिस ने लाला मौर्या को हिरासत में ले लिया है। उसके बेटे की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed