फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   chori in kunda

कुंडा में चोरों ने मचाया तांडव, गायब रही पुलिस

Wed, 13 Jul 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 13 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
chori in kunda
chori - फोटो : amar ujala
रात में गश्त करने वाली पुलिस गायब रही। मौका देखकर चोरों ने तीन दुकानों का शटर उठाकर लाखों रुपये का सामान व नकदी पार कर दिया। मंगलवार की सुबह लोगों को जानकारी हो सकी। घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुंडा कस्बे के राजेंद्र नगर निवासी नीरज जायसवाल ने राजा मार्केट में मोबाइल की दुकान खोल रखी है। सोमवार की रात दुकान के शटर में जग लगाकर चोरों ने उसे उठा दिया। इसके बाद चोर करीब 1 लाख 80 हजार के नए व पुराने मोबाइल के साथ कीमती उपकरण चुरा लिए। भोर में मार्केट के बगल रहने वाले राजेंद्र की नजर चोरों पर पड़ी तो वे शोर मचाते हुए दौड़े।
विज्ञापन


यह देख चोर कार से भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक चोर फरार होने में कामयाब हो चुके थे। बाबूगंज स्थित राजा मार्केट में गयासपुर निवासी राधेश्याम ने मेडिकल स्टोर खोल रखा है। चोरों ने उसकी दुकान का भी शटर जग से उठाकर गल्ले में रखा छह हजार रुपये उड़ा दिए। बगल में चाय पान की दुकान चलाने वाले गौरी मोदनवाल की दुकान में जग लगाकर घुसे चोर 6 हजार रुपये नकद चुरा ले गए। सुबह जानकारी होने के बाद कस्बे में सनसनी फैल गई। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed