फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Chairman's gunner beaten by advocates, attempt to snatch carbine

चेयरमैन के गनर को वकीलों ने पीटा, कार्बाइन छीनने का प्रयास

Sat, 26 Jan 2019 12:54 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 26 Jan 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Chairman's  gunner beaten by advocates, attempt to snatch carbine
विरोध प्रदर्शन - फोटो : प्रतापगढ़
 मार्बल व्यापारी की हत्या के खुलासे और जिले की बदहाल कानून व्यवस्था समेत अन्य मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने शुक्रवार दोपहर पुलिस लाइन तिराहे पर जाम लगा दिया। मोबाइल से वीडियो बना रहे चेयरमैन प्रेमलता सिंह के गनर को वकीलों ने पीट दिया। इस दौरान पास खड़े पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे। सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वकीलों के खिलाफ मारपीट व कार्बाइन छीनने के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। मौके पर पहुंचे अफसरों को आंदोलित वकीलों ने ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


आंदोलित वकीलों ने कलेक्ट्रेट में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस लाइन तिराहे पर शुक्रवार को जाम लगा दिया। जाम के दौरान एक बाइक से चेयरमैन प्रेमलता सिंह की सुरक्षा में मुस्तैद गनर भूपेंद्र सिंह पुलिस लाइन जाते समय जाम में फंस गया। वह जबरन जाम से गुजरना चाहता था। जिसे लेकर वकीलों से कहासुनी हो गई। इसके बाद गनर भूपेंद्र दुकान के पास खड़ा होकर आंदोलित अधिवक्ताओं की तस्वीरें कैद करने के साथ ही वीडियो बनाने लगा। नजर पड़ने पर आंदोलित अधिवक्ताओं ने आपा खो दिया।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में लोग उस पर टूट पड़े। उसकी पिटाई करने लगे। हालांकि सीनियर वकीलों ने बीच-बचाव कर सिपाही की जान बचाई। कुछ दूर पर मौजूद पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे। सिपाही को पीटने की खबर मिलने पर एसडीएम सदर एसपी सिंह व एएसपी पूर्वी अवनीश मिश्र मौके पर पहुंचे। वकीलों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि उन लोगों की मांगों को पूरा किया जाए अन्यथा वह संघर्ष को मजबूर होंगे। शाम को वकीलों की पिटाई से घायल सिपाही भूपेंद्र सिंह ने कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि वकीलों ने उसके साथ मारपीट की और कार्बाइन छीनने का प्रयास किया। नगर कोतवाल ने बताया कि सिपाही की तहरीर पर अज्ञात वकीलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ऐसा करने वाले वकीलों को चिह्नित कर कार्रवाई होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर देने से बच रहा था सिपाही
भले ही पुलिस लाइन तिराहे पर जाम के दौरान हुए विवाद के बाद सिपाही को वकीलों ने मारापीटा था, लेकिन वह तहरीर देने से बच रहा था। घटना की सूचना मिलने पर नगर कोतवाल व क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम मौके पर पहुंची। मामले की छानबीन के बाद सिपाही भूपेंद्र को बुलाया, लेकिन वह तहरीर देने से बचता रहा। हालांकि आला अधिकारियों से बातचीत के बाद सिपाही ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।  

सिपाही के मोबाइल में कैद हो गई थीं तस्वीरें
पुलिस लाइन तिराहे पर आंदोलित वकीलों ने जाम लगा दिया था। जाम से किसी तरह निकलकर सिपाही भूपेंद्र पुलिस लाइन जाना चाहता था। उसे अवकाश लेकर अपने घर जाना था। जाम के दौरान हुई कहासुनी के बाद भूपेंद्र वकीलों की तस्वीर कैद करने लगा। कई तस्वीरें उसके मोबाइल में कैद भी हो गई थीं। जिसके सहारे पुलिस हमला करने वाले सिपाहियों को चिह्नित करने में जुटी रही।


वकीलों ने डीजीपी का पुतला फूंका  
आल इंडिया रुलर्स बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को जिले की खराब कानून व्यवस्था के खिलाफ जिला कलेक्ट्रेट में पुलिस महानिदेशक का पुतला फूंका। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि व्यापारी राजेश सिंह के हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाए। प्रदेश व जिले की कानून व्यवस्था में सुधार लाया जाए। विरोध प्रदर्शन करने वालों में मुक्तेश्वरनाथ ओझा, अंजनी सिंह, पूर्व अध्यक्ष रोहित शुक्ला, जेपी मिश्रा, अवनीश पांडेय, दिनेश तिवारी, गुलजार हुसैन, प्रशांत गुप्ता, उमेश नारायण ओझा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed