फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   lady died in house

माचिस जलाते ही आग का गोला बनी महिला

Thu, 10 Aug 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 10 Aug 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
lady died in house
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarh
बुधवार की रात सांस लेने में तकलीफ होने पर उठी महिला ने जैसे ही माचिस जलाया। वह पल भर में ही आग का गोला बन गई। उसकी चीख व आग की लपटें देख पति उसे बचाने दौड़ा। वह भी आग की चपेट में आ गया। तब तक बगल सो रहे दोनों बेटे भी आग के आगोश में आ गए। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। इलाज के लिए इलाहाबाद ले जाते समय रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। हादसा कुछ माह पहले उज्जवला योजना के तहत मिले गैस सिलेंडर के रिसाव से हुआ।
विज्ञापन


पट्टी कोतवाली के उड़ैयाडीह सरोज बस्ती निवासी शिव कुमार सरोज (35) बुधवार की रात अपने परिवार के साथ खाना खाने के बाद सो गया। रात करीब 12 बजे अचानक शिवकुमार की पत्नी सुनीता (33) को सांस लेने में तकलीफ हुई। वह उठी तो पूरे कमरे मेें अजीब गंध फैला हुआ था। वह हकीकत जानने के लिए गैस सिलेंडर वाले स्थान पर पहुंचीं। उसने जैसे ही माचिस जलाया। वह आग का गोला बन गई। पूरे कमरे में आग फैल गई। पत्नी की चीख सुन पति की आंख खुल गई। वह आग बुझाने के लिए दौड़ा और झुलस गया। वह अपनी परवाह किए बिना सो रहे बेटे कृष्णा (7) व कुंदन (5) को उठाया। तब तक बेटे भी आग की चपेट में आ चुके थे। दरवाजा खोलकर बेटों को बाहर किया और पत्नी की आग बुझाने लगा। तब तक गांव के लोग आ गए थे। लोगों ने किसी तरह सुनीता की आग बुझाई। इसके बाद सभी को उपचार के लिए लेकर पट्टी अस्पताल गए। वहां सुनीता की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। यहां भी उसकी तबियत गंभीर देख डाक्टर ने तत्काल इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। इलाहाबाद ले जाने के दौरान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। यह खबर घर पहुंचीं तो पति व बच्चे रोने बिलखने लगे। शव पहुंचते ही घर पर कोहराम मच गया। शिवकुमार ने बताया कि कुछ माह उसकी प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत उसे गैस सिलेंडर व चूल्हा मिला था। रात में गैस रिसाव के कारण हादसा हो गया और वह अपनी बीवी से सदा के लिए हाथ धो बैठा।  एसडीएम के आदेश पर पहुंचे राजस्व विभाग की टीम ने पीड़ित परिवार के खाने पीने का प्रबंध कराया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed