{"_id":"587673e54f1c1b8327ba808a","slug":"car-hit-the-car-three-injured-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर कार ने बाइक सवार को रौंदा, गई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर कार ने बाइक सवार को रौंदा, गई जान
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 11 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh
विज्ञापन
वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर बुधवार दोपहर बेकाबू कार ने बाइक सवार को रौंद दिया। इसके बाद कार पेड़ से टकराकर एटीएल मैदान में पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस कार सवार ठेकेदार व परिजनों को अपने साथ कोतवाली ले गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर कोतवाली के भुइदहा सोनपुर निवासी बेनी माधव (40) पुत्र शोभनाथ बुधवार की सुबह बाइक से अपनी बेटी से मिलने के लिए उसकी ससुराल रानीगंज अजगरा जा रहा था। वह कटरामेदनीगंज चौराहे से पहले शीतलादेवी मंदिर के करीब बाइक खड़ी कर लघुशंका करने लगा। इस बीच लखनऊ की ओर जा रही डस्टर कार आती दिखी। अचानक कार चालक ने नियंत्रण खो दिया। बेकाबू कार बाइक पर बैठ रहे माधव प्रसाद को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। चालक नियंत्रण करने का प्रयास करता रह गया, लेकिन कार पचास मीटर दूर पेड़ से टकराने के बाद एटीएल मैदान में पलट गई। यह देख आसपास के लोग दौड़े। घटनास्थल पर ही माधव प्रसाद की मौत हो चुकी थी।
कार सवार भी वाहन के नीचे दबे हुए थे। लोगों ने सभी को बाहर निकाला। कार सवार गाजीपुर निवासी जितेंद्र प्रताप सिंह (40), उसकी पत्नी मीना सिंह (38) साथ मौजूद अभिजीत सिंह (16) पुत्र जगदीश सिंह घायल हो गए थे। जितेंद्र लखनऊ में ठेकेदारी करते हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।