फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Businessman shot by robbers

लुटेरों ने व्यापारी को गोली मारी

Tue, 06 Jan 2015 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 06 Jan 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
Businessman shot by robbers
बाइक से आए बदमाशों ने पैसे छीनकर व्यापारी को गोली मार दी। शोर शराबे पर लोग दौड़े तो बदमाश भाग निकले। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से उसे पीएचसी संग्रामगढ़ ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल फिर इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित के भाई की तहरीर पर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा नवढ़िया गांव निवासी हरिश्चंद्र प्रजापति बाजारों में दुकान लगाकर फुटकर गल्ला खरीदने का काम करता है। मंगलवार को वह शाम चार बजे के करीब संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के अर्रो बाजार के पास दुकान लगाकर बैठा था। इस दौरान एक हीरोहोंडा पैशन से तीन लोग आए और उसका पैसा छीनने लगे। उसने विरोध किया तो उस पर फायर कर दिया। गोली उसके चेहरे पर लगी। फायर की आवाज पर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश बाइक से भाग निकले। सरेशाम हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना एम्बुलेंस को दी। एम्बुलेंस के माध्यम से उसे पीएचसी संग्रामगढ़ में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थाने के करीब होने के बाद भी पुलिस समय से मौके पर नहीं पहुंच सकी। घायल के अस्पताल से रेफर होने के बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित के भाई दिलीप प्रजापति की तहरीर पर जान से मारे जाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कर ली गई है।  उधर, जिला अस्पताल से उसे इलाहाबाद रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed