{"_id":"5b6206164f1c1b8f3e8b48f6","slug":"businessman-looted-in-mandhata","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानधाता में किराना व्यापारी समेत दो को बदमाशों ने लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मानधाता में किराना व्यापारी समेत दो को बदमाशों ने लूटा
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानधाता/जेठवारा। अपाची सवार तीन बदमाशों ने किराना व्यापारी समेत दो लोगों को तमंचा सटाकर लूट लिया। दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। जेठवारा थाना क्षेत्र के कटरा गुलाब सिंह निवासी परितोष वैश्य बाजार में ही किराने की दुकान चलाता है। बुधवार को वह खरीदारी करने के लिए मानधाता गया था। वह एक डाला मैजिक पर सामान लादकर घर लौट रहा था। हैंसी के पास एक अपाची बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। चालक को तमंचा सटा दिया। परितोष के पास मौजूद मोबाइल और तीन हजार रूपये लूटकर भाग निकले।
इसके बाद पीपरपुर के पास बकुलाही नदी के किनारे हरिओम इंडियन गैस एजेंसी की गाड़ी को बदमाशों ने फायर कर रोक लिया। सेल्समैन के पास मौजूद 25 हजार रुपये व दो मोबाइल लूट लिए। दहशत फैलाने के लिए फायर करते हुए मानधाता की ओर भाग निकले। सूचना पर एसओ मानधाता मौके पर पहुंचे, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। परितोष ने मानधाता पुलिस को तीन बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।