{"_id":"b644a3b66cc04d1d97d7a15cdb0dc6d9","slug":"boy-kidnapped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार बदमाशों ने किशोर का किया अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार बदमाशों ने किशोर का किया अपहरण
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 31 May 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोर का कुछ बदमाशों ने अपहरण कर लिया। इस बात की जानकारी जब किशोर के परिजनों को हुई तो सभी भौचक हो गए। पीड़ित परिवार ने इलाकाई पुलिस से मामले की शिकायत की है। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी गोपीनाथ यादव ने थाने में तहरीर दी है। उसका आरोप है कि जौनपुर जनपद के बरसठा इलाके के आधा दर्जन कार सवार बदमाश उसके घर के बगल खड़े थे।
घर से बाजार जा रहे उसके 15 वर्षीय नाती अभिषेक को जबरन अपने गाड़ी में लाद लिए। वह शोर मचाता रहा पर बदमाशों ने उसे नहीं छोड़ा। गोपीनाथ यादव का आरोप है कि अपहरणकर्ताओं ने उसकी दिल्ली की संपत्ति पर निगाह जमा रखी है। संपत्ति हड़पने के लिए उसके नाती का अपहरण कर ले गए हैं। आसपुर देवसरा एसओ अखिलेश राय ने बताया कि गोपीनाथ के बेटे व बहू के बीच करीब एक वर्ष से विवाद चल रहा है। उसकी बहू काफी दिनों से मायके में रह रही है। बहू ही बेटे को अपने पास बुला कर ले गई है। तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।