फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   beaten the handycaped students

छेड़खानी का विरोध करने पर दिव्यांग छात्रा को पीटा

Tue, 07 Feb 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 07 Feb 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
beaten the handycaped students
girl beaten

विज्ञापन
शहर के एमडीपीजी कॉलेज में मंगलवार को छेड़छाड़ का विरोध करने पर दिव्यांग छात्रा को युवक ने पीट दिया। छात्रा की सहेलियों ने विरोध किया तो वह भाग निकला। शिकायत के बाद भी कालेज प्रशासन मौन साधे रहा तो छात्राएं व छात्र हंगामा करने लगे। जिसके बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने छात्रा का बयान लेने के बाद आरोपी युवक की खोजबीन करने लगी, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

मंगलवार दोपहर कालेज में पढने वाली दिव्यांग छात्रा क्लास लेने के बाद से बाहर निकल रही थीं। कॉमन रूम के करीब तीन युवक दिव्यांग छात्रा पर पहले फब्तियां कसने लगे। इसके बाद एक युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया। छात्रा ने विरोध किया तो युवक ने उसे दो-तीन थप्पड़ जड़ दिया। यह देख वहां मौजूद छात्र व छात्राएं सन्न रह गए। दिव्यांग छात्रा के साथ हुई घटना से गुस्साई साथी छात्राओं ने शोर-शराबा मचाते हुए विरोध किया तो आरोपी युवक बाहर की ओर भाग निकले। छात्र व छात्राओं के हंगामे के बाद भी कॉलेज प्रशासन मौन साधे रहा। कॉलेज के गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी भी असहाय ही दिखा। पीड़ित छात्रा को लेकर दूसरी छात्राएं कॉलेज के प्राचार्य के पास पहुंचे। वह शिकायत सुनने के बाद छात्राओं को चीफ प्रॉक्टर के पास भेजकर कॉलेज से चले गए। छात्राएं तीन कॉलेज के छात्रों का नाम बता रहीं थीं। जबकि कॉलेज प्रशासन छात्रा के साथ हरकत करने वाले को बाहरी बता रहा था। शिकायत के बाद भी कार्रवाई में विलंब होता देख छात्र व छात्राएं हंगामा करने लगीं। सूचना मिलने पर नगर कोतवाल मौके पर पहुंचे। पीड़ित छात्रा से पूछताछ के बाद हमला करने वाले युवक की तलाश कराई लेकिन वह नहीं मिला। कोतवाल ने बताया कि पीड़ित छात्रा ने कोई तहरीर नही दी है। हमला करने वाले युवक को चिह्नित कर लिया गया है। तलाश की जा रही है। उसके मिलने के बाद ही पता चलेगा कि उसके साथ घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे।
विज्ञापन


छात्रा को दो थप्पड़ मार दो, दस हजार मिलेगाः एमडीपीजी कालेज में दिव्यांग छात्रा के साथ छेड़छाड़ व पिटाई के बाद नया मोड़ सामने आया। छात्राएं पुलिस व कालेज के शिक्षकों को जो नाम बता रहीं थी। इसमे से एक नाम कालेज के छात्र नेता के साथी का भी था। बात छात्र नेता के पास पहुंची तो वह उस छात्र को लेकर कालेज आ गया। हालांकि कालेज आने के बाद छात्राओं ने उस छात्र को पहचानने से इनकार कर दिया। पुलिस की पूछताछ में छात्र नेता के साथ आए छात्र नेता के साथ आए उसके दोस्त ने शहर कोतवाल के सामने एक राज खोला। इस मामले में उसने एक शिकायती पत्र भी कोतवाल को दिया। जिसमे कहा कि उसके मोबाइल पर एक मैसेज कुछ दिन पहले आया था। मैसेज में कहा कि कालेज में पढने वाली छात्रा घमंडी है। उसे दो थप्पड़ मार दो तो दस हजार रुपये मिल जाएंगे। मैसेज करने वाले ने खुद का नाम फहीम बताया था। इतना ही नहीं उसने छात्रा को भी छात्र नेता के साथी का मोबाइल नंबर देकर बात करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed