{"_id":"5762def34f1c1b387a11b94f","slug":"attamt-to-sucide1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ ने खुद को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ ने खुद को मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 16 Jun 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध दशा में अधेड़ का शव घर से आधा किमी दूर मिला। उसके हाथ में 315 बोर का तमंचा था और उसके उसके सिर में गोली मारी गई थी। फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। इसकी वजह पत्नी से विवाद के कारण डिप्रेशन में होना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के बरई पश्चिम पट्टी निवासी अब्दुल रब (42) पुत्र सिफात अहमद का पत्नी शबीना बानो से विवाद चल रहा है। दो दिन पहले ही उसका पत्नी, पिता और बहनों से विवाद हुआ तो उसने अपने बेटे रहीम (7) व पत्नी को उसके मायके मोहद्दीपुर नवाबगंज इलाहाबाद पहुंचा आया। इसके बाद से वह डिप्रेशन में था।
उसकी सात बहनें हैं जिसमें से अभी दो की ही शादी हुई है। उसका पिता सौदिया में रहता था अब घर पर ही रह रहा है। बुधवार की शाम आठ बजे वह घर से निकला और देर रात तक घर नहीं पहुंचा। इस पर परिजनों ने उसकी खोज करनी शुरू कर दी। रात करीब 11 बजे उसका शव गांव के किनारे ईदगाह के पास घर से करीब 500 मीटर दूर मिला। उसके हाथ में 315 बोर का तमंचा था और उसके सिर में गोली लगी हुई थी। रात में ही पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को कोतवाली उठा लाई। सुबह उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। यहां सवाल यह है कि अब्दुल घर से दूर जाकर गोली क्यों मारेगा। यही नहीं उसके हाथ में तमंचा रखा हुआ था उंगली ट्रिगर पर नहीं थी। इसको लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या ही मानकर चल रही है।