फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   attack on junior engineer

बिजली चेकिंग के दौरान जेई को पीटा, नगदी लूटी

Wed, 07 Sep 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 07 Sep 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
attack on junior engineer
crime
नगर कोतवाली के जोगापुर में बिजली चेकिंग के दौरान जेई को आधा दर्जन युवकों ने जमकर पीटा और कपड़े फाड़ डाले। जेई के पास से 13 हजार रुपये भी हमलावर लूट लिए। जेई को बचाने के बजाय शहर एसडीओ समेत अन्य कर्मचारी अपनी जान बचाकर भाग निकले। पुलिस पहुंची तो हमलावर भाग निकले। पुलिस हमलावरों की एक बाइक उठा लाई। दूसरी ओर महिलाओं ने बिजली चेकिंग करने वाली टीम पर अभद्रता का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

बाबागंज विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ घनश्याम त्रिपाठी और जेई एसबी प्रसाद अपनी टीम के साथ जोगापुर की ओर बिजली की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच बिजली विभाग की टीम आयशा
विज्ञापन


बेगम पत्नी शेर मोहम्मद के घर पहुंची। घर में केवल महिलाएं ही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो महिलाओं ने किसी भी पुरुष सदस्य के न होने की बात बताते हुए बिल की जानकारी से इनकार कर दिया। लेकिन जेई एसबी प्रसाद जांच करने के लिए घर में घुसने लगे। तभी घर से निकले एक युवक ने मोहम्मद शाहिद से जेई की फोन पर बात कराई। अभी वे बात कर ही रहे थे कि एक बाइक सवार युवक पहुंचा और जेई को पीटने लगा। पीछे से पांच से छह की संख्या में अज्ञात युवक भी पहुंच गए। सभी मिलकर जेई को पीटने लगे। यह देख जेई को बचाने के बजाय एसडीओ व लाइनमैन भागकर दूर खड़े हो गए। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। जो पहुंचा उसने ही जेई पर हाथ साफ किया। इस दौरान जेई से13 हजार रुपये भी हमलावर लूट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर भंगवा चुंगी चौकी प्रभारी एसएम कासिम, नगर कोतवाल हरिपाल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख हमलावर भाग निकले। छानबीन के बाद पुलिस हमलावर की बाइक कोतवाली उठा ले गई। आयशा का आरोप है कि एसडीओ व जेई ने घर में मौजूद महिलाओं के साथ अभद्रता कर रहे थे। महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और उनका विरोध करने लगे। नगर कोतवाल ने बताया कि जेई की तहरीर पर शाहिद समेत पांच छह अज्ञात के खिलाफ लूट, एससी एसटी व सरकारी काम में बाधा डालने की रिपोर्ट कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed