{"_id":"5bad2a3a867a557f704175f8","slug":"assault-on-youth-and-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित युवक पर हमला, फायरिंग का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलित युवक पर हमला, फायरिंग का आरोप
pratapgarh
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पट्टी(ब्यूरो) आसपुर देवसरा के भौसरनपुर गांव में ट्रैक्टर लेकर जुताई करने गया दलित युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने पर ले आई। वह खुद पर फायरिंग की बात कर रहा था। पुलिस उसे मेडिकल पर ले गई, लेकिन गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई।
क्षेत्र के सुरूआरपुर गांव निवासी हरिनाथ गौतम अपना ट्रैक्टर लेकर जुताई करने के लिए भौसरनपुर गया था। उसका आरोप है कि उसे गांव का एक व्यक्ति तालाब पर ले गया और उसे शराब पिलाई। बाद में जब वह जुताई कर रहा था तो पीछे से उस पर तमंचे से फायर कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले आई।