{"_id":"58a1f77d4f1c1b9a3dd83e4d","slug":"after-theives-blast-in-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के बाद दुकान में धमाका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के बाद दुकान में धमाका
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 13 Feb 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दरियापुर कोट में किराने की दुकान में चोरी करने के बाद बदमाशों ने आग लगा दी। इस दौरान हुए धमाके से दीवार भरभराकर गिर गई। दूसरी दीवारें भी चटक गईं। घटना की जानकारी लोगों को सुबह हो सकी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की असलियत खंगाल रही है।
रानीगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर कोट निवासी लालमणि दुबे ने लच्छीपुर से हरिहरगंज मार्ग पर किराने व मोबाइल रिचार्ज की दुकान खोल रखी है। दुकान जिस स्थान पर है वह सूनसान है। रविवार की रात चोर दुकान के पीछे खिड़की का ग्रिल काटकर घुसे। चोर किराने का सामान व मोबाइल रिचार्ज समेत अन्य कीमती सामान खिड़की के रास्ते पार कर दिया। आधी रात बाद अचानक जोरदार धमाका भी हुआ लेकिन लोग पटाखा दगाने की बात समझकर सो गए। सोमवार की सुबह उधर से गुजर रहे लोगों की निगाह दुकान पर पड़ी तो सब दंग रह गए। दुकान के एक छोर की दीवार गिरी हुई और अगलगी की घटना देखी। शोर शराबे के बाद गांव के लोगों के साथ लालमणि भी दुकान पर पहुुंचे। दुकान की दशा वह देख दंग रह गया। दुकान के पीछे की खिड़की का ग्रिल कटा हुआ मिला।
सारे सामान गायब थे और आग से सामान जल गया था। दुकान की हर दीवार धमाके की वजह से चटक गईं थीं। सूचना मिलने पर रानीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की छानबीन कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। गांव के लोगों का कहना था कि चोरी करने के बाद बदमाशों ने आग लगाकर बम से विस्फोट किया। पुलिस का कहना था कि गैस सिलेंडर में आग लगने के कारण हादसा हुआ है। जबकि घटनास्थल पर न तो गैस सिलेंडर मिला और न ही उसका कोई टुकड़ा। घटना के बाद गांव में सनसनी फैली हुई है। एसओ ेने बताया कि चोरों की तलाश के साथ धमाके की जांच की जा रही है।