{"_id":"56e9a34f4f1c1bec728b468c","slug":"advocate-murder-in-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव देखते ही मचा कोहराम, हर किसी की नम हुईं आंखें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शव देखते ही मचा कोहराम, हर किसी की नम हुईं आंखें
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 16 Mar 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की देर रात अधिवक्ता जवाहरलाल मिश्र का शव घर पहुंचा। जिसे देखते ही घर में कोहराम मच गया। बुधवार की सुबह परिजन सुरक्षा के बीच शव को अंतिम संस्कार के लिए इलाहाबाद ले गए। उनके आवास पर एसडीएम व सीओ लालगंज कई थानों की फोर्स के साथ डटे रहे। देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। जिसे देखते ही परिवार के लोग रोते-रोते बेहोश हो जाते।रात में भी कई थानों की पुलिस के साथ पीएसी के जवान मुस्तैद रहे।
बुधवार को एसडीएम व सीओ लालगंज कई थानों की पुलिस के साथ डटे रहे। आंसुओं के सैलाब के बीच परिजन उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए लेकर रवाना हुए। उनके साथ महेशगंज एसओ व तहसीलदार लालगंज भी पुलिस बल के साथ गए। अधिवक्ता साथी भी उनके अंतिम संस्कार में शामिल के लिए सीधे इलाहाबाद पहुंचे। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी, गौरा प्रमुख श्यामू ओझा, शिक्षक नेता निर्भय सिंह, सपा नेता हरीश शुक्ला, कांग्रेसी नेता नीरज तिवारी समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
हत्यारोपी प्रधानपति के घर में लटक रहा ताला
अधिवक्ता की हत्या के आरोपी प्रधानपति शशीकांत मिश्र भोला घटना के बाद से ही फरार चल रहे हैं। उनके घर पर ताला लटक रहा है। तनाव की आशंका को देखते हुए पुलिस बल बराबर नजर रखे हुए है। पुलिस सूत्रों की मानें तो गांव के एक दूसरे व्यक्ति की तलाश की जा रही है। उसकी भी भूमिका संदेह के घेरे में है।