{"_id":"c8f55472fb42caf53e4f95bcf4bb8550","slug":"ado-panchayat-secretary-sacked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीओ पंचायत और सेक्रेटरी को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एडीओ पंचायत और सेक्रेटरी को लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Mon, 30 Mar 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन से ब्लाक लौटते एडीओ पंचायत और सेक्रेटरी से बाइक सवार चार लोगों ने तमंचा सटाकर नकदी, एटीएम कार्ड, सोने की चेन, मोबाइल आदि लूट लिए। रात में ही एटीएम से 19 हजार रुपये भी निकाल लिए। घटना बाघराय थाना क्षेत्र के मंडलभासौं के निकट रविवार रात की है।
बिहार ब्लाक के एडीओ पंचायत बंशीलाल और सेक्रेटरी प्रभुनाथ ब्लाक में ही बने आवास में रहते हैं। रविवार को दोनों मीटिंग के सिलसिले में प्रतापगढ़ गए थे। देर रात विकास भवन से दोनों आवास के लिए बाइक से निकले। बाघराय थाना क्षेत्र के मंडलभांसौं के पास दो बाइक पर चार युवक मिले। इनकी बाइक को ओवरटेक करने के बाद पैर से मारकर गिरा दिया। एडीओ पंचायत के गिरते ही बदमाशों ने दोनों को तमंचा सटा दिया।
बदमाश बंशीलाल की जेब से करीब 8 हजार रुपये नकद, मोबाइल और प्रभुनाथ की जेब से तकरीबन दो हजार रुपये, सोने की चेन, अंगूठी और दो एटीएम कार्ड लूटकर फरार हो गए। भुक्तभोगियों ने घटना की सूचना थाने में दी।। बदमाशों ने रात में ही एक कार्ड का कोड मिल जाने के कारण लगभगग 19 हजार रुपये एटीएम से भी निकाल लिया। सोमवार सुबह घटना की तहरीर पर बाघराय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।