फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   89 thousand rupee looted

टाइनी बैंक संचालक से 89 हजार की लूट

Mon, 19 Sep 2016 11:21 PM IST
प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ Updated Mon, 19 Sep 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
89 thousand rupee looted
Rupee
सैफाबाद स्थित  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से रुपये निकालकर जा रहे टाइनी बैंक संचालक को तमंचे के बल पर बदमाशों ने लूट लिया। डरा धमकाकर उससे 89 हजार रुपये लूटकर सुल्तानपुर की ओर भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए हाथ पैर मारती रही लेकिन उसे नाकामयाबी ही हाथ लगी।
विज्ञापन


जनपद सुल्तानपुर के चांदा थाना क्षेत्र स्थित हंडिया सरपतहा निवासी रामबहादुर निषाद ने गुलालपुर में एसबीआई की टाइनी शाखा खोल रखी है। सोमवार की सुबह उसने आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सैफाबाद स्थित एसबीआई से उसने 89 हजार रुपये निकाले और बाइक से घर की ओर चल पड़ा। दोपहर करीब 12.30 बजे वह आसपुर देवसरा क्षेत्र के जलपा नहर के पास पहुंचा। तभी पीछे से आए दो बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। बाइक रुकते ही बदमाशों ने तमंचा निकालकर राम बहादुर से 89 हजार रुपये लूट लिया और भाग निकले। राम बहादुर के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। लूट की खबर मिलते ही देवसरा पुलिस भागकर मौके पर पहुंचीं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


घटना की जांच पड़ताल करते हुए पुलिस स्टेट बैंक की सैफाबाद शाखा में भी पहुंचीं। वहां राम बहादुर की मौजूदगी के साथ ही संदिग्ध लोगों की खोजबीन करने के लिए बैंक के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। हालांकि राम बहादुर कोई ऐसा चेहरा नहीं बता सका जिससे बदमाशों का हुलिया मिलता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपुर देवसरा में टाइनी शाखा संचालक को लूटने की यह कोई पहली घटना नहीं है। चार जुलाई को पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बरहूपुर में भी दिव्यांग पवन कुमार पुत्र रामबोध शाखा संचालक को बदमाशों से 98 हजार लूट लिए थे। शोरशराबा सुनकर दौड़े लोगों ने एक बदमाश मोनू को पीटकर मार डाला था। इसके अलावा कोहंड़ौर में टाइनी शाखा संचालक को गोली मारकर लूटा जा चुका है।एसओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आई बातों से आशंका है कि घटना में शातिर अपराधी मुलायम के गुर्गें शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed