फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   कंसापट्टी में दो पक्षों में जमकर चले ईंट-पत्थर, पांच घायल

कंसापट्टी में दो पक्षों में जमकर चले ईंट-पत्थर, पांच घायल

Wed, 01 May 2019 11:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
कंसापट्टी में दो पक्षों में जमकर चले ईंट-पत्थर, पांच घायल
कंसापट्टी में दो पक्षों में जमकर चले ईंट-पत्थर, पांच घायल
विज्ञापन

महिला की आंख में मिर्च पाउडर डालने से बढ़ा बवाल
तीन लोग हिरासत में, गांव में पुलिस बल तैनात
पट्टी/मंगरौरा (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के कंसापट्टी गांव में अंडे की दुकान से टार्च गुम होने के शक पर दो युवकों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। एक युवक की मां उलाहना लेकर गई तो हमलावरों ने उसकी आंख में मिर्च का पाउडर डाल दिया। इसे लेकर बवाल हो गया। दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले। दो वर्गों के बीच का मामला होने से तनाव बढने पर गांव में फोर्स तैनात कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है।
क्षेत्र के कंसापट्टी गांव निवासी औफीक अली उर्फ भोदी के घरवालों ने अंडे की दुकान से टार्च गायब होने के शक पर रामकिशोर के बेटे नागेंद्र को पीट दिया था। नागेंद्र की मां इसका उलाहना लेकर गई तो आरोपियों ने उसकी आंख में मिर्च पाउडर डाल दिया। जिससे खफा रामकिशोर वर्मा के घरवालों ने भोंदी के घर धावा बोल दिया। दोनों पक्षों में जमकर ईट-पत्थर व लाठी डंडे चलने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। मारपीट में नागेंद्र, उसकी मां सुमित्रा और बहन रेनू को चोटें आई हैं। जबकि दूसरे पक्ष के कलीम व नवरेज भी चोटिल हुए हैं। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, नागेंद्र की हालत नाजुक होने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर सपहा छात गांव में पुरानी रंजिश को लेकर घनश्याम व उसकी मां आशा देवी को पड़ोसी छोटेलाल व संदीप ने मारपीट कर घायल कर दिया। जबकि छोटेलाल ने संदीप की पिटाई का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बाइक सवार पिकअप से टकराया, रेफर
पट्टी (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के कंजा सराय गुलामी निवासी धर्मेंद्र पटेल की बाइक मंगरौरा बाजार से लौटते समय सडक़ किनारे खड़ी पिकअप से टकरा गई। बुधवार दोपहर में हुए हादसे में धर्मेंद्र को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे जिला चिकित्सालय ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूर दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
पट्टी (ब्यूरो)। तहसील क्षेत्र के मरहा स्थित गया प्रसाद श्रीवास्तव इंटर कालेज में तरुण चेतना संस्था द्वारा मतदाता जागरूकता व मजदूर दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य बीके श्रीवास्तव ने कहा कि बाल मजदूरी अभिशाप है। सरकार ने इस पर कानून बनाकर रोक लगाई है। मुन्नी बेगम ने बाल मजदूरों से लिए जा रहे काम पर कहा कि उनकी पढ़ाई तथा बचपन इससे नष्ट होता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय में मौजूद छात्र छात्राओं तथा शिक्षकों व ग्रामीणों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर हकीम अंसारी,शिव कुमारी, शकुंतला, आरती, श्यामशंकर शुक्ल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री ने की मोदी की रैली की तैयारियों की समीक्षा
पट्टी (ब्यूरो)। भाजपा कार्यालय पर आगामी 4 मई को पीएम मोदी की रैली के लिए कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। तैयारियों की समीक्षा करते हुए कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने पीएम की रैली को सफल बनाने के लिए अभी से कार्यकर्ताओं को तैयारियों में जुट जाने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव को जनता तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत की दरकार बताई। बैठक में प्रमुख पट्टी राकेश कुमार सिंह, देवेंद्र सिंह, डा. केएल विश्वकर्मा, अवधेश सिंह, विनोद पांडेय मीडिया प्रभारी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

देश में चल रही मोदी की आंधी : मोती सिंह
पट्टी (ब्यूरो)। मोदी की आंधी पूरे देश में है। विपक्षी दल दूसरे और तीसरे नंबर की लड़ाई लड़ रहे हैं। देश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। यह बातें काबीना मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह ने नगर में प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि जनता यह जान चुकी है कि देश का भविष्य तथा मान सम्मान मोदी के हाथों में ही सुरक्षित है। वह विपक्षी दलों के झूठे आरोपों को बखूबी समझ रही है। समय आने पर जनता अपने मताधिकार का प्रयोग कर जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed