फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ट्रक के टक्कर से फल विक्रेता की मौत

ट्रक के टक्कर से फल विक्रेता की मौत

Thu, 14 Mar 2019 08:50 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
ट्रक के टक्कर से फल विक्रेता की मौत
फोटो-
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से फल विक्रेता की मौत
चांदपुर के पास हुई घटना, ससुराल से लौट रहा था घर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर से फल विक्रेता की मौत हो गई। जिससे घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अंतू थाना क्षेत्र के पूरे भरत निवासी सुनील कुमार पाल (35) पुत्र रामआसरे पाल कुछ दिनों पहले मुंबई से घर आया था। मुंबई में वह फल बेचता था। बुधवार को अपनी ससुराल मानधाता के हरिहरपुर गया था। ससुराल में उसकी पत्नी रेखा व बच्चे थे। उनसे मिलकर वह बाइक से घर के लिए निकला। नगर कोतवाली के चांदपुर गांव के समीप सामने से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने पर परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। शाम को गांव के करीब ही परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

इनसेट----
तीन बच्चों के सिर से छिन गया पिता का साया
अंतू थाना क्षेत्र के पूरे भरत निवासी सुनील पाल शुक्रवार को मुंबई जाने की बात कहकर ससुराल से निकला था। सुनील की मौत से बेटे यशपाल, अविनाश और अर्पित के सिर से पिता का साया छिन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-
जेठ व भयाहू की एक साथ उठी लाश
परिजनों संग ग्रामीणों के छलक उठे आंसू
घर के करीब ही दोनों शवों को दफनाया
अमर उजाला ब्यूरो
किशुनगंज। आग से जलकर मरे जेठ व भयाहू की अर्थी एक साथ उठी तो हर किसी की आंखों से आंसू निकलने लगे। घर के करीब ही दोनों को दफना दिया गया। परिजन घर में घुसने से बचते दिखे।

कंधई थाना क्षेत्र के मिसिरपुर मधुपुर निवासी राममिलन की पत्नी अनीता ने बुधवार को दरवाजा बंद कर आग लगा ली। उसे बचाने पहुंचे जेठ राम बरन भी जल गए। आग में दोनों जिंद जल मरे। जिससे पूरे गांव में मातम का माहौल रहा। गुरुवार को कंधई थाने में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचायतनामा भरने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दोपहर बाद अनीता व रामबरन के शव घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते हुए दोनों के शवों को अर्थी पर रखकर अंतिम संस्कार के लिए ले गए। यह देख ग्रामीण अपने आंसू नहीं रोक सके। घर के करीब ही दोनों के शवों को दफना दिया गया। हर कोई घटना से दुखी दिखा। प्रधान शिवप्रताप सिंह ने परिजनों को आर्थिक मदद मुहैया कराई। गांव के लोग दोनों की मौत से हैरत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed