{"_id":"5c854eb8bdec221460791da9","slug":"81552240312-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा सटाकर दंपति से लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचा सटाकर दंपति से लूट
विज्ञापन
तमंचा सटाकर दंपति से लूट
अमर उजाला ब्यूरो
गड़वारा। तमंचा सटाकर बाइक सवार बदमाशों ने दंपति के साथ लूटपाट की। पीड़ित ने इसकी सूचना अंतू पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अंतू थाना क्षेत्र के गड़वारा निवासी ओमप्रकाश अपनी पत्नी शांती के साथ रविवार शाम बड़गांव अमेठी से घर लौट रहा था। अंतू थाना के गड़वारा इंटर कॉलेज के पीछे पल्सर सवार तीन बदमाशों ने ओमप्रकाश को रोक लिया। उसकी पत्नी का बैग छीनने लगे। विरोध करने पर तमंचा सटाकर बैग छीनकर फार होगए। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। उसका आरोप है कि पत्नी के बैग में कान का झुमका, पायल और 1500 नगद व एक मोबाइल था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बारात में डीजे बजाने को लेकर मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
देल्हूपुर। मानधाता थाना के अकोढ़िया गांव में बारात में डीजे बजाने को लेकर मारपीट हो गई। इससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखकर प्रयागराज रेफर कर दिया।
अकोढ़िया गांव निवासी मुन्नालाल पटेल के यहां सिकंदरा प्रयागराज से बारात आई थी। डीजे बजने के दौरान डांस को लेकर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में राजेश पटेल पुत्र रामराज पटेल को किसी ने लोहे की राड से मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
लोहिया वाहिनी की बैठक संपन
प्रतापगढ़। समाजवादी लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों की बैठक जिलाध्यक्ष हरीश शुक्ला की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के महासचिव रमेश ने कहा कि आज नौजवानों के सामने शिक्षा और रोजगार किसी चुनौती से कम नहीं है। हरीश शुक्ला ने कहा कि पदाधिकारी बूथ स्तर पर पहुंचकर मतदाताओ से मिलना शुरू कर दें। इस मौके पर अभिषेक तिवारी, वासिक खान, प्रदीप यादव, इरफान आदि लोग मौजूद रहे।
सीडीओ ने की पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिला महिला अस्पताल में जन्म लेने वाले नवजात को सीडीओ ने पोलियो का खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि कोई बच्चा छूटने न पाए। सबको पोलियो की खुराक जरूर पिलाई जाए।