फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   आशनाई में हुई थी युवक की हत्या

आशनाई में हुई थी युवक की हत्या

Sun, 06 Jan 2019 11:11 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
आशनाई में हुई थी युवक की हत्या
आशनाई में हुई थी युवक की हत्या
विज्ञापन

गजेहड़ा जंगल में मिली थी लाश, रिश्तेदार युवती को पुलिस ने भेजा जेल
युवती के पिता व एक युवक की पुलिस को तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। आशनाई में युवक की हत्या कर शव को गजेहड़ा जंगल में फेंका गया था। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी प्रेमिका को दबोच लिया। जबकि उसका पिता व घटना में शामिल आरोपी युवक फरार है। जिनकी तलाश में पुलिस लगी हुई है। मानधाता पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पट्टी कोतवाली के कठार निवासी शिव बहादुर सिंह पुत्र अवधेश सिंह गुजरात में रहता था। 17 दिसंबर को उसकी लाश गजेहड़ा के जंगल में मिली थी। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। मृतक की शिनाख्त होने के बाद अवधेश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने कंधई थाना क्षेत्र के चौपई निवासी सुरेश सिंह, काजल सिंह व शुभम सिंह पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। मानधाता एसओ ने बताया कि मोबाइल की काल डिटेल व लोकेशन से यह पता चला कि मृतक शिव बहादुर सिंह का अपने बड़े भाई राजेश सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की बहन काजल सिंह से प्रेम संबंध चल रहा था। शादी की बात पर परिवार के लोग इसलिए इंकार कर दिए कि एक ही घर में दो बहनें ब्याह कर नहीं लाएंगे। काजल शिव बहादुर सिंह से ही शादी करना चाहती थी। शादी न करने पर काजल के पिता ने साजिश करके शिव बहादुर को बुलाया। काजल के पिता ने एक युवक की मदद से शिव बहादुर की रस्सी से गला कसकर हत्या करने के बाद शव को गजेहड़ा जंगल में फेंक दिया था। दो दिन पहले पुलिस ने काजल को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। काजल ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। आरोपी सुरेश सिंह व एक अन्य आरोपी युवक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि शिव बहादुर के परिजनों के इनकार के बाद एक युवक काजल व परिवार के लोगों के संपर्क में था। जो शिव बहादुर की हत्या में शामिल रहा है।
विज्ञापन


बेकाबू स्कार्पियो पलटी, बाल-बाल बचे लोग
किशुनगंज। बेकाबू स्कार्पियो पलट गई। जिससे कार सवार लोग बाल-बाल बच गए। जबकि स्कार्पियो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। किशुनगंज-चिलबिला मार्ग पर रविवार की शाम एक स्कार्पियो कठार मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। आसपास के लोगों ने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट में तीन पर रिपोर्ट
रखहा। जमीन विवाद में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है। कंधई थाना क्षेत्र के परानपुर में जमीन को लेकर मारपीट हुई थी। शिव प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने हरि प्रसाद, महेश, लालू प्रसाद व पार्वती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

रंजिश में फायरिंग का आरोप
जेठवारा। पुरानी रंजिश में पड़ोसियों पर घर में घुसकर गाली गलौज करने व फायरिंग का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। जेठवारा थाना क्षेत्र के मकई निवासी नियाज अहमद पुत्र अहमद अली ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि 5 जनवरी की रात रंजिश के चलते कुछ लोग घर में घुस आए। मेरे न मिलने पर वे गाली गलौज करते हुए फायरिंग करने लगे। गांव के लोगों के आने पर हमलावर घर से बाहर भागे। शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

भाभी-देवर को पड़ोसियों ने पीटा, गंभीर
संडवाचंद्रिका। पेड़ काटने के विरोध में पड़ोसियों ने देवर व भाभी को मारपीट कर घायल कर दिया। अंतू थाना क्षेत्र के पूरेचंदू निवासी रविपाल पुत्र बद्री पाल का घर के पास ही बाग है। रविवार को पड़ोसी पेड़ काट रहे थे। जिसका रवि व उसकी भाभी उर्मिला ने विरोध किया। पड़ोसियों ने दोनों को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शौच को निकली विवाहिता गायब
संडवाचंद्रिका। शौच के लिए निकली विवाहिता गायब हो गई। जिसकी तलाश में परिजन परेशान हैं। अंतू थाना क्षेत्र की एक विवाहिता शनिवार की रात शौच के लिए घर से बाहर निकली। दो घंटे बाद भी नहीं लौटी तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे लेकन उसका पता नहीं चला। विवाहिता की सास ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

फोटो-
गुमटी रखने पर महिला को पीटा
पुलिस के पहुंचने से पहले भाग निकले हमलावर
साधन सहकारी समिति की जमीन पर है अवैध कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो
शमशेरगंज। साधन सहकारी समिति की जमीन पर अनुमति के बाद भी ीगुमटी रखने वाली महिला को कुछ लोगों ने सरेआम पीट दिया। शिकायत के बाद जब तक पुलिस पहुंचती। हमलावर वहां से रफूचक्कर हो गए थे। समिति की जमीन पर पहले से ही लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। जिसे खाली कराने के लिए कई बार पुलिस को पत्र भी दिया गया लेकिन पुलिस अंजान बनी बैठी है।

जेठवारा थाना क्षेत्र के शमशेरगंज बाजार में साधन सहकारी समिति के सचिव व अध्यक्ष की अनुमति के बाद शीला देवी समिति के पास कारोबार करने के लिए गुमटी रख रही थी। समिति की जमीन पर पहले ही कब्जा करने वाले लोगों से उसकी कहासुनी होने लगी। देखते ही कुछ लोग पहुंच गए। उन लोगों ने महिला को सरेआम पीटना शुरू कर दिया। हमलावरों के आगे बाजार के लोग भी लाचार दिखे। उनके चंगुल से बचकर शीला देवी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद जेठवारा पुलिस पहुंची। तब तक हमलावर वहां से फरार हो चुके थे। खबर भेजे जाने तक पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर नहीं दी थी। वैसे भी शमशेरगंज बाजार में हमेशा कुछ न कुछ वारदातें होती रहती हैं। पुलिस सबकुछ जानते हुए भी अंजान बनी रहती है। बड़ी घटना के बाद ही पुलिस की कान में जूं रेंगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed