फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   8.49 lakh rupees in 7 gram panchayats; recovery notice

सात ग्राम पंचायतों में 8.49 लाख रुपये का घपला, रिकवरी का नोटिस

Sat, 13 Oct 2018 12:13 AM IST
pratapgarh
pratapgarh Updated Sat, 13 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
8.49 lakh rupees in 7 gram panchayats; recovery notice
100 का नोट
 पट्टी, मंगरौरा और आसपुर देवसरा विकास खंड की सात ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में बंदरबांट करने वाले प्रधानों और सचिवों पर अफसरों का डंडा चला है। अफसरों की संयुक्त जांच में सात ग्राम पंचायतों में 8.49 लाख रुपये के गबन का मामला उजागर होने पर ग्राम पंचायत अधिकारियों को रिकवरी का नोटिस थमाया गया है। इन ग्राम पंचायतों के प्रधानों को पैदल करने की तैयारी की जा रही है।  
विज्ञापन


जिले के मंगरौरा विकास खंड के बरहूपुर में 1,65,675, भैदपुर 1,07,313, वारी कला में 27,472, पूरेभीखा 25,720, आसपुर देवसरा की दफरा ग्राम पंचायत में 24,029, तीबीपुर में 35,106 और पट्टी विकास खंड के तरदहा ग्राम पंचायत में 4,66,229 रुपये के गबन का मामला उजागर हुआ है। डीएम के आदेश पर इन ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों की जांच के बाद मामला उजागर हुआ है। चौदहवां वित्त आयोग, राजवित्त आयोग और मनरेगा के तहत ग्राम पंचायतों में नाली, खड़ंजा और कच्चे कार्यों में घपला मिला है।
विज्ञापन


सीडीओ के संज्ञान में जांच रिपोर्ट आते ही डीपीआरओ ने कार्रवाई करने को कहा था। गबन की यह धनराशि ग्राम पंचायतों में तैनात रहे ग्राम पंचायत सचिवों से वसूल की जाएगी। मगर प्रधानों पर बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है। अभी तक हुए घपलों में प्रधान और सचिव को बराबर का दोषी मानकर वसूली की जाती थी, मगर इस घपले में शामिल रहे प्रधानों से रिकवरी नहीं की जाएगी, बल्कि उन्हें पैदल करने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों ब्लॉकों में तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारियों से रिकवरी निश्चित की गई है। पट्टी के तरदहा में तैनात रहे दिनेश कुमार सिंह से 4,66,229, आसपुर देवसरा के दफरा में तैनात अनिल कुमार से 4378 और बिंदू देवी से 19,651, तीबीपुर में तैनात रहे जगदंबा प्रसाद सरोज से 35,106, मंगरौरा के बरहूपुर में तैनात रहे सेवानिवृत्त सचिव रमाकांत शर्मा से 1,66,675, पूरेभीखा में तैनात रहे कुंज बिहारी प्रजापति से 25,720, बारीकला में तैनात रहे कुंजबिहारी प्रजापति से 27,472 और भैदपुर में तैनात हरीलाल से 1,07,313 रुपये की रिकवरी की जाएगी।  

पट्टी, आसपुर देवसरा और मंगरौरा विकास खंड की 12 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में घपला उजागर हुआ है। सात ग्राम पंचायतों पर कार्रवाई हो गई है, मगर पांच ग्राम पंचायतों पर अधिकारी मेहरबान हैं। दरअसल, जिन सात ग्राम पंचायतों पर कार्रवाई हुई है, उन ग्राम पंचायतों में डीपीआरओ कार्यालय के वीडीओ तैनात थे। जिन पांच ग्राम पंचायतों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है, उसमें डीडीओ कार्यालय के ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की तैनाती की गई है। फिलहाल डीडीओ ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।  


विकास कार्यों में बंदरबांट करने वाले ग्राम पंचायत अधिकारियों को रिकवरी का नोटिस दिया गया है। बारी कला में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी कुंजबिहारी प्रजापति को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। दोषी कर्मचारियों और प्रधानों पर जल्द कार्रवाई होगी।  
राजकमल यादव, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed